Edited By Vijay, Updated: 18 Nov, 2020 12:00 AM
जिला में कुल 32 नए मरीज कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। इनके इलाज के लिए सीएमओ डॉ. रमन कुमार शर्मा ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। 17 नवम्बर को कोविड जांच के लिए आरटी पीसीआर में भेजे सैंपलों में 12 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ऊना उपमंडल के गांव...
ऊना (विशाल): जिला में कुल 32 नए मरीज कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। इनके इलाज के लिए सीएमओ डॉ. रमन कुमार शर्मा ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। 17 नवम्बर को कोविड जांच के लिए आरटी पीसीआर में भेजे सैंपलों में 12 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ऊना उपमंडल के गांव बहडाला से 54 वर्षीय पुरुष, 55 वर्षीय महिला, 11 वर्षीय बालिका व सनोली से 19 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है। हरोली उपमंडल के सलोह से 60 वर्षीय पुरुष और 8 साल का बालक, गोंदपुर बुल्ला से 50 वर्षीय पुरुष और 48 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई। बंगाणा उपमंडल के टीहरा मंदली से 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला और 65 वर्षीय पुरुष संक्रमण की चपेट में आए हैं। गगरेट उपमंडल के अम्बोटा से 42 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव है। हिमाचल से सटे पंजाब के नंगल के शिवालिक एवेन्यू से 53 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई।
रैपिड एंटीजन में मंगलवार को 11 लोग संक्रमित पाए गए। हरोली उपमंडल के दुलैहड़ से 60 वर्षीय पुरुष, पोलियां बीत से 51 वर्षीय पुरुष व बीटन से 70 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव पाए गए हैं। बंगाणा उपमंडल के सोहारी टकोली से यूको बैंक के 30 वर्षीय कर्मचारी में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अम्ब उपमंडल के जीतपुर बहेड़ी से 63 वर्षीय पुरुष और उसकी 60 वर्षीय पत्नी पॉजिटिव है। गगरेट उपमंडल के दियोली निवासी 44 वर्षीय पुरुष और उसकी 38 वर्षीय पत्नी संक्रमित पाए गए हैं। ऊना उपमंडल के संतोषगढ़ कस्बे के 54 वर्षीय पुरुष और उसकी 52 वर्षीय पत्नी व बरनोह निवासी 49 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है। इसके अलावा 9 और लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जिला में संक्रमितों की कुल संख्या 1844 हो गई है और 18 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है।