कंपकंपाती ठंड में सेना भर्ती के पहले दिन बिलासपुर के 3000 युवा ने आजमाई किस्मत

Edited By kirti, Updated: 12 Jan, 2019 09:33 AM

3000 youths of bilaspur triumphed

ऊना मुख्यालय पर स्थित इंदिरा स्टेडियम में 11 दिनों तक चलने वाली सेना की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई। सेना भर्ती कार्यालय अम्बाला द्वारा विशेष तौर पर भर्ती कार्यालय हमीरपुर के युवाओं के लिए भर्ती का आयोजन किया गया है। बिलासपुर, हमीरपुर और ऊना के लगभग...

ऊना(अमित) : ऊना मुख्यालय पर स्थित इंदिरा स्टेडियम में 11 दिनों तक चलने वाली सेना की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई। सेना भर्ती कार्यालय अम्बाला द्वारा विशेष तौर पर भर्ती कार्यालय हमीरपुर के युवाओं के लिए भर्ती का आयोजन किया गया है। बिलासपुर, हमीरपुर और ऊना के लगभग 23 हजार युवाओं ने इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए आवेदन किया है।इस 11 दिवसीय भर्ती प्रक्रिया में सैनिक सामान्य ड्यूटी, सैनिक तकनीकी, सैनिक लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी, सैनिक ट्रेडसमैन और सैनिक नर्सिंग सहायक के पदों के लिए भर्ती होगी। भर्ती के पहले दिन ही देश सेवा का जज्बा लिए बिलासपुर जिला के लगभग 3 हजार युवाओं ने हिस्सा लिया।

3200 युवाओं ने आवेदन किया

भर्ती के पहले दिन सिपाही सामान्य ड्यूटी के लिए शारीरिक परिक्षण किया गया। जिसमें भर्ती होने आए युवाओं को दौड़, बीम पुल अप, जिग जैग बैलेंसिंग तथा गड्ढा फांदना जैसे कड़े परीक्षण में से गुजरना पड़ा। जिससे ग्राऊंड टेस्ट क्लियर करने के लिए युवाओं को खासी मशक्कत करनी पड़ी। सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल सतीश कुमार ने बताया कि भर्ती के पहले दिन बिलासपुर के 3200 युवाओं ने आवेदन किया था। उन्होने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। भर्ती स्थल पर नजर रखने के लिए 39 CCTV कैमरा भी स्थापित किए गए है। वहीं भर्ती प्रक्रिया को सुचारु रूप से चलाने के लिए सेना और सिविल के करीब 200 कर्मियों की तैनाती की गई है। कंपकंपाती ठंड में युवा सुबह 4 बजे से ही भर्ती स्थल पर शारीरिक परीक्षण के लिए मैदान में डटे नजर आए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!