नादौन में कांग्रेस को झटका, अनुसूचित जाति के 30 लोगों ने थामा भाजपा का दामन

Edited By Vijay, Updated: 06 Sep, 2020 08:09 PM

30 people join bjp in nadaun

नादौन क्षेत्र के अनुसूचित जाति के करीब 30 लोगों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। इस अवसर पर एचआरटीसी के वाइस चेयरमैन विजय अग्निहोत्री, बीडीसी चेयरमैन विनोद पठानिया, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडलाध्यक्ष सरदार प्रकाश चांदला, संजय...

नादौन (संजीव बॉबी/जैन): नादौन क्षेत्र के अनुसूचित जाति के करीब 30 लोगों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। इस अवसर पर एचआरटीसी के वाइस चेयरमैन विजय अग्निहोत्री, बीडीसी चेयरमैन विनोद पठानिया, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडलाध्यक्ष सरदार प्रकाश चांदला, संजय कुमार व जितेंद्र सिंह भी कांगू विश्राम गृह में उपस्थित रहे। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल नादौन के अध्यक्ष सरदार प्रकाश चांदला ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा अनुसूचित जाति को वोट के तौर पर इस्तेमाल किया है जबकि उनके उत्थान की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। यही वजह है कि लोग कांग्रेस से ऊब चुके हैं।

अनुसूचित जाति के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकासशील नीतियों में विश्वास करते हुए भाजपा का दामन थामा है। भाजपा में शामिल हुए अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों का स्वागत करते हुए एचआरटीसी के वाइस चेयरमैन विजय अग्निहोत्री ने कहा कि इन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इस वर्ग के लोगों को सदा वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया और इस वर्ग की विकास के क्षेत्र में अनदेखी की है। मोदी के नेतृत्व में देश तथा देश से बाहर हर मोर्चे पर देश आगे बढ़ रहा है और देश की साख विश्व में बढ़ी है।   

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!