डेंगू की चपेट में आया 3 साल का मासूम, आई.जी.एम.सी. में भर्ती

Edited By Vijay, Updated: 06 Oct, 2018 09:02 PM

3 year old child came girp in dengue admit in igmc

बिलासपुर के बाद अब शिमला जिला में भी डेंगू ने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। आई.जी.एम.सी. में 3 वर्षीय बच्चे को डेंगू होने की पुष्टि हुई है। यह बच्चा कुमारसैन का रहने वाला है। आई.जी.एम.सी. में बच्चे का उपचार जारी है।

शिमला: बिलासपुर के बाद अब शिमला जिला में भी डेंगू ने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। आई.जी.एम.सी. में 3 वर्षीय बच्चे को डेंगू होने की पुष्टि हुई है। यह बच्चा कुमारसैन का रहने वाला है। आई.जी.एम.सी. में बच्चे का उपचार जारी है। डेंगू का मामला सामने आने सेलोगों में हड़कंप मच गया है। वर्तमान वर्ष में डेंगू का यह तीसरा मामला है। इससे पहले भी 2 लोग डेंगू की चपेट में आए थे। प्रदेश में जगह-जगह पर फैल रहे डेंगू को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने स्थानीय निकायों से अपील की है कि किसी भी स्थान पर पानी एकत्र न होने दें, क्योंकि 4-5 दिनों तक एक जगह पर ठहरा साफ  जल भी डेंगू के मच्छर के पैदा होने का कारण बन सकता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!