Edited By Vijay, Updated: 29 Jun, 2019 07:04 PM
प्रदेश सरकार ने आयुर्वेद विभाग के 3 अधिकारियों को विभाग में उपकरणों की खरीद में कथित अनियमितता के आरोपों में निलंबित किया है। निलंबित अधिकारियों में उपनिदेशक, जिला आयुर्वेद अधिकारी और उपमंडल आयुर्वेद अधिकारी शामिल हैं।
शिमला (योगराज): प्रदेश सरकार ने आयुर्वेद विभाग के 3 अधिकारियों को विभाग में उपकरणों की खरीद में कथित अनियमितता के आरोपों में निलंबित किया है। निलंबित अधिकारियों में उपनिदेशक, जिला आयुर्वेद अधिकारी और उपमंडल आयुर्वेद अधिकारी शामिल हैं। इन्हें मामले की जांच पूरी होने तक निलंबित किया गया है। निदेशक आयुर्वेद संजीव भट्टनागर ने शनिवार को विभाग द्वारा उपकरणों की खरीद के बारे में स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार को विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा के उपरांत मंत्री ने उपकरणों की खरीद में शामिल 3 अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को विभाग में उपकरणों व अन्य वस्तुओं की खरीद में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।