हिमाचल के 3 होनहार छात्र Japan रवाना, विज्ञान के क्षेत्र में आधुनिक खोजों की लेंगे जानकारी

Edited By Vijay, Updated: 18 Apr, 2019 04:01 PM

3 intelligent students from himachal depart to japan

हिमाचल प्रदेश के 3 छात्रों का चयन जापान सरकार के सकुरा हाई स्कूल विज्ञान कार्यक्रम के लिए हुआ है। ये तीनों छात्र वीरवार को सोलन से दिल्ली को रवाना हो गए और शुक्रवार को दिल्ली से जापान जाएंगे। इनमें से कांगड़ा जिला के विवेका फाऊंडेशन स्कूल मानसिम्बल...

सोलन (नरेश पाल): हिमाचल प्रदेश के 3 छात्रों का चयन जापान सरकार के सकुरा हाई स्कूल विज्ञान कार्यक्रम के लिए हुआ है। ये तीनों छात्र वीरवार को सोलन से दिल्ली को रवाना हो गए और शुक्रवार को दिल्ली से जापान जाएंगे। इनमें से कांगड़ा जिला के विवेका फाऊंडेशन स्कूल मानसिम्बल के वैभव कुमार, बिलासपुर के थॉमसन सीनियर सैकेंडरी स्कूल घुमारवीं की शमा खान और मंडी जिला के रूट मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल करसोग की खुशबू शर्मा शामिल हैं। इनके साथ इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के राज्य नोडल अधिकारी शिव कुमार शर्मा भी पर्यवेक्षक के तौर पर जापान जा रहे हैं।
PunjabKesari, Khusbu Sharma Image

नई दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में हुआ था चयन

बता दें कि प्रदेश से इस वर्ष 30 छात्रों ने भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत 14-15 फरवरी को आई.आई.टी. नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्र स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रोजैक्ट प्रतियोगिता में भाग लिया था। इन तीनों बच्चों के इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए इनका चयन जापान सरकार के सकुरा हाई स्कूल विज्ञान कार्यक्रम के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग क्षरा नियुक्त कमेटी ने किया। इन छात्रों व पर्यवेक्षक का दिल्ली से जापान व वापस आने और रहने का सारा खर्च जापान सरकार वहन करेगी। छात्रों व उनके अभिभावकों द्वारा दिल्ली तक छोडऩे व वापस ले जाने का सारा खर्च विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा वहन किया जाएगा।
PunjabKesari, Shama Khan Image

हर वर्ष आयोजित होता है कार्यक्रम

यह कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित होता है और इस कार्यक्रम के तहत पिछले वर्ष तक प्रदेश के 5 विद्यार्थी हिस्सा ले चुके हैं। विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग द्वारा चलाई जा रहे इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत वर्ष 2018-19 में प्रदेश को 1623 छात्रों को अवार्ड मिले थे। इसके बाद जिला व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं द्वारा 31 छात्र राष्ट्र स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रोजैक्ट प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए थे। इनमें से 30 छात्रों ने भाग लिया था।
PunjabKesari, SCERT Principal Image

एस.सी.ई.आर.टी. की प्राचार्या ने रवाना की टीम

एस.सी.ई.आर.टी. की प्राचार्या डॉ. नम्रता टीकू ने हिमाचल प्रदेश की टीम को एस.सी.ई.आर.टी. सोलन परिसर से वीरवार को सुबह दिल्ली के लिए रवाना किया। यह टीम दिल्ली में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग से आवश्यक प्रशिक्षण व निर्देश लेगी। प्रदेश की 4 सदस्यीय टीम देश के 49 सदस्यों के दल का हिस्सा बनेगी, जिसमें कुल 42 विद्यार्थी व 7 पर्यवेक्षक हैं। 7 दिवसीय इस कार्यक्रम में भारतीय दल टोक्यो में स्थित जापान के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्थानों का भ्रमण करेगी व विज्ञान के क्षेत्र में हो रही आधुनिक खोजों के बारे में जानकारियां जुटाएगा। इससे आगे चलकर विद्यार्थियों को भविष्य में अपना करियर चुनने में सहायता मिलेगी। इस कार्यक्रम में दल को एक दिन बुलेट ट्रेन का सफर भी करवाया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!