Edited By kirti, Updated: 18 Aug, 2018 09:14 AM
क्षेत्र के देऊंघाट में पिछले कुछ समय से खनन के लिए की जा रही कटिंग के कारण अब बारिश से यहां पहाड़ी दरकना शुरू हो गई है। इससे देऊंघाट में 3 मकानों को खतरा पैदा हो गया है। प्रशासन ने एहतियातन इन मकानों को खाली करवा दिया है। बारिश से यहां पहाड़ी में...
सोलन: क्षेत्र के देऊंघाट में पिछले कुछ समय से खनन के लिए की जा रही कटिंग के कारण अब बारिश से यहां पहाड़ी दरकना शुरू हो गई है। इससे देऊंघाट में 3 मकानों को खतरा पैदा हो गया है। प्रशासन ने एहतियातन इन मकानों को खाली करवा दिया है। बारिश से यहां पहाड़ी में दरारें आ गई हैं और लगातार मलबा गिर रहा है।
गौरतलब है कि देऊंघाट के समीप पहाड़ी में पिछले काफी समय से अवैज्ञानिक रूप से खनन किया जा रहा है। खनन के लिए यहां पहाड़ी की खड़ी कटिंग की गई है। पहाड़ी के ऊपरी हिस्से में भी बड़ी दरारें आ गई हैं। शुक्रवार को पूरा दिन पहाड़ी से मलबा गिरता रहा। इसे देखते हुए प्रशासन ने इसके आसपास बने 3 मकानों को खाली करवा दिया है। भू-स्खलन से पैदा हुए खतरे के कारण लोग डरे हुए हैं और घरों से बाहर रह रहे हैं। यही नहीं, यदि पूरी पहाड़ी खिसकती है तो देऊंघाट बाजार को भी खतरा पैदा हो सकता है। शुक्रवार को यहां पर पूरा दिन लोग पहाड़ी से गिरते हुए मलबे को देखते रहे और इसका वीडियो बनाते रहे।