Edited By Vijay, Updated: 13 Nov, 2020 06:02 PM
कांगड़ा जिला में शुक्रवार को कोरोना के चलते 3 और लोगों की मौत हो गई है। कोरोना से जान गंवाने वाले उक्त 3 लोग पालमपुर, चम्बा व हमीरपुर जिला के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार हलेड़ खलेट ठाकुरद्वारा की रहने वाली 51 वर्षीय महिला की टांडा मेडिकल कॉलेज...
कांगड़ा (जिनेश): कांगड़ा जिला में शुक्रवार को कोरोना के चलते 3 और लोगों की मौत हो गई है। कोरोना से जान गंवाने वाले उक्त 3 लोग पालमपुर, चम्बा व हमीरपुर जिला के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार हलेड़ खलेट ठाकुरद्वारा की रहने वाली 51 वर्षीय महिला की टांडा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई है। इसे 11 अक्तूबर को सांस में तकलीफ के चलते लाया गया था, जहां लिए कोविड-19 सैंपल में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। महिला की आज मौत हो गई।
वहीं चम्बा जिला के रहने वाले 38 वर्षीय व्यक्ति को भी 11 अक्तूबर को सांस में तकलीफ के चलते टांडा मेडिकल कॉलेज लाया गया था। इसकी भी आज मौत हो गई। इसके अलावा हमीरपुर जिला के झनेड़ा गांव की 80 वर्षीय महिला को 12 अक्तूबर को टांडा मेडिकल कॉलेज के सरी वार्ड में भर्ती करवाया था। इसने भी आज दम तोड़ दिया। बता दें कि आज 3 मौतें में एक मौत कांगड़ा जिला में गिनी जाएगी। वहीं शुक्रवार को जिला में अभी तक 44 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं, जिन्हें प्रॉटोकोल के आधार पर आइसोलेट कर दिया गया है।