नाहन में 3 दिवसीय फिल्म फेस्टिवल शुरू, बिंदल ने किया शुभारंभ(Video)

Edited By kirti, Updated: 25 Oct, 2018 03:33 PM

नाहन में पर्यावरण से जुड़़ी राष्ट्रीय सामाजिक संस्था सीएमएस वातावरण द्वारा पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के माध्यम से  तीन दिवसीय फिल्म महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने किया। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को...

नाहन(सतीश) : नाहन में पर्यावरण से जुड़़ी राष्ट्रीय सामाजिक संस्था सीएमएस वातावरण द्वारा पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के माध्यम से  तीन दिवसीय फिल्म महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने किया। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को पर्यावरण के प्रति फिल्मों के जरिए जागरूकता फैलाना हैं। उन्होंने कहा कि हम सब लोगों को मिलकर प्रकृति का शोषण होने से बचाना है। सीएमएस संस्था के प्रबंधक आनंद झा ने बताया देश भर से करीब 1000 पर्यावरण संबंधी  फिल्म दिल्ली में  फिल्म फेस्टिवल  को दौरान दिखाई जाती है और उसमें से सर्वश्रेष्ठ 150 पर्यावरण सम्बन्धी फिल्मों का चयन होता है जिन्हें देश के अलग- अलग  हिस्सों में बच्चों को दिखाया जाता है इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना व सजग रखना है।  पर्यावरण पर काम करने वाली संस्था सीएमएस अभी तक देश के 27 राज्यों  के करीब 51 शहरों में इस तरह के आयोजन कर चुकी  हैं। 3 दिवसीय फिल्म फेस्टिवल में नाहन और आसपास के अलग-अलग स्कूलों के करीब 6 हजार बच्चों को पर्यावरण संबंधी फिल्में दिखाई जाएगी।
PunjabKesari

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!