हिमाचल प्रदेशः कांगड़ा जिले में महसूस किए गए 3.1 की तीव्रता के भूकंप के झटके
Edited By Pardeep, Updated: 31 Jul, 2018 04:36 AM
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात करीब 1ः18 यह झटके महसूस किए गए। जिनकी रिक्टर स्केल पर 3.1 मापी गई है। फिलहाल अभी तक इसमें...
कांगड़ाः हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात करीब 1ः18 बजे यह झटके महसूस किए गए। जिनकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.1 मापी गई है। फिलहाल अभी तक इसमें किसी प्रकार के जानमाल की कोई खबर नहीं है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी गत शुक्रवार को कांगड़ा में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जिनकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 थी।