Lok Sabha Election : मॉक पोल में 272 और Voting के दौरान 84 EVM हुईं खराब

Edited By Vijay, Updated: 19 May, 2019 11:47 PM

272 in mock poll and 84 evm were bad during voting

प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्रों में मतदान शुरू होने से पहले मॉक पोल के दौरान 272 ई.वी.एम. खराब निकलीं। इसी तरह 151 बैलेट यूनिट और 128 कंट्रोल यूनिट भी खराब होने के कारण बदलनी पड़ीं। सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू होने के बाद प्रदेशभर में 84 ई.वी.एम., 15...

शिमला: प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्रों में मतदान शुरू होने से पहले मॉक पोल के दौरान 272 ई.वी.एम. खराब निकलीं। इसी तरह 151 बैलेट यूनिट और 128 कंट्रोल यूनिट भी खराब होने के कारण बदलनी पड़ीं। सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू होने के बाद प्रदेशभर में 84 ई.वी.एम., 15 बैलेट यूनिट और 16 कंट्रोल यूनिट खराब हुईं। इसके बाद खराब ई.वी.एम., बी.यू. और सी.यू. को बदला गया। इस वजह से मतदान प्रक्रिया में 30 से 45 मिनट की देरी हुई। राहत की बात यह रही कि चुनाव आयोग के पास रिजर्व ई.वी.एम. मौजूद थीं। वोअिंग के दौरान कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में 12 ई.वी.एम., मंडी में 25 ई.वी.एम., हमीरपुर में 23 और शिमला संसदीय क्षेत्र में 24 ई.वी.एम. बदलनी पड़ीं।

कितने बजे तक हुआ कितना फीसदी मतदान

प्रदेश में सुबह 7 से 9 बजेतक18 फीसदी लोगों ने मतदान किया। 11 बजे तक 27.2 फीसदी, दोपहर 1 बजे तक 45.3 फीसदी, 3 बजे तक 58.1 फीसदी और शाम 5 बजे तक 66.48 फीसदी लोगों ने मतदान किया। सुबह 9 बजे तक कांगड़ा जिला में सबसे ज्यादा 18 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाल, वहीं मंडी में 14 फीसदी, ऊना में 12, शिमला में 13.5, सोलन में 12.4, कुल्लू में 16.4, बिलासपुर में 9, सिरमौर में 12, किन्नौर में 12 तथा चम्बा में 12.3 फीसदी लोगों ने मतदान किया। 11 बजे हमीरपुर में सबसे ज्यादा 30.9 फीसदी और सोलन जिला में सबसे कम 22.3 फीसदी लोगों ने मतदान किया। दोपहर 1 बजे तक ऊना में सबसे अधिक 48.2 फीसदी और कांगड़ा में सबसे कम 40.9 फीसदी लोगों ने वोट डाले। 3 बजे तक सिरमौर जिला में सबसे अधिक 61.9 फीसदी और कांगड़ा में सबसे कम 52 फीसदी लोगों ने मतदान किया। शाम 5 बजे तक ऊना में सबसे अधिक 70 फीसदी तो लाहौल-स्पीति में 60 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

136 पोलिंग बूथ पर महिलाओं ने करवाए चुनाव

प्रदेशभर के 136 पोलिंग बूथोंमें महिला कर्मचारियों ने चुनाव संपन्न करवाए हैं। ऐसे मतदान केंद्रों में सुरक्षा कर्मी भी महिलाएं ही तैनात रहीं। 10 मतदान केंद्र दिव्यांग कर्मियों द्वारा संचालित किए गए। ऐसे सभी मतदान केंद्रों में पोलिंग ऑफिसर दिव्यांग तैनात किए गए।

कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान संपन्न

प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्रों में केंद्रीय सुरक्षा बलों की 47 सुरक्षा कंपनियों के अलावा प्रदेश पुलिस के विभिन्न रैंकों के 10915 पुलिस कर्मचारी तैनात हैं। पुलिस जवानोंके अलावा होमगार्ड के 9200 जवान तैनात रहे। होमगार्ड जवानों में 5600 हिमाचल, 2300 हरियाणा और 1300 उत्तराखंड के शामिल हैं।

मतदान के बाद वेयर हाऊस में रहेंगी ई.वी.एम.

चुनाव आयोग का दावा है कि अधिकतर मतदान केंद्रों की ई.वी.एम. व वी.वी.पी.ए.टी. मशीनें वेयर हाऊस वापस पहुंचा दी गई हैं। दूर-दराज के पोलिंग बूथों की ई.वी.एम. व वी.वी.पी.ए.टी. भी कड़ी सुरक्षा के बीच देर शाम तक वेयर हाऊस पहुंचा दी जाएंगी। अति दुर्गम इलाकों के मतदान केंद्रों की ई.वी.एम. व वी.वी.पी.ए.टी. मशीनें सोमवार को ही वेयर हाऊस पहुंचाई जाएंगी। इसके बाद सभी ई.वी.एम. व वी.वी.पी.ए.टी. मशीनें स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की जाएंगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!