हिमाचल में सेब सीजन ने पकड़ी रफ्तार, 2700 रुपए प्रति पेटी बिका रॉयल सेब

Edited By kirti, Updated: 05 Aug, 2018 11:50 AM

2700 rupees per box retail royal apple

सेब का राजा कहे जाने वाले रॉयल के दाम में 100 रुपए प्रति पेटी तक का उछाल दर्ज किया गया है। भट्टाकुफर फल मंडी में शनिवार को उन्नत किस्म का रॉयल सेब अधिकतम 2,700 रुपए प्रति पेटी बिका जबकि एक दिन पहले तक रॉयल सेब 2,550 रुपए तक बिक रहा था। भट्टाकुफर...

शिमला : सेब का राजा कहे जाने वाले रॉयल के दाम में 100 रुपए प्रति पेटी तक का उछाल दर्ज किया गया है। भट्टाकुफर फल मंडी में शनिवार को उन्नत किस्म का रॉयल सेब अधिकतम 2,700 रुपए प्रति पेटी बिका जबकि एक दिन पहले तक रॉयल सेब 2,550 रुपए तक बिक रहा था। भट्टाकुफर मंडी में स्पर किस्म का सेब 2,800 रुपए, रैड गोल्डन सेब 1,000 रुपए और नाशपाती 1,800 रुपए पेटी के हिसाब से बिकी। सेब के मिल रहे अच्छे दामों से बागवान गद्गद् हैं। इस साल शुरू से ही बागवानों को सेब के अच्छे दाम मिल रहे हैं।

इन दिनों प्रदेश के 5,700 फुट तक की ऊंचाई वाले इलाकों से सेब मंडियों में आना शुरू हो गया है। 15 अगस्त के बाद सेब सीजन पूरी तरह से रफ्तार पकड़ पाएगा। इन दिनों रोजाना 7 से 8,000 पेटी सेब प्रदेश से बाहर जाना शुरूहो गया है। भट्टाकुफर मंडी में शनिवार को 3,380 पेटी सेब लाया गया। इसी तरह सेब बहुल इलाकों में अन्य स्थानों पर खोली गई मंडियों में भी सेब बिक रहा है। कुछ बागवान सीधे चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, चेन्नई, कोलकाता व मुंबई भी सेब भेज रहे हैं लेकिनइस साल सेब सीजन ने धीमी शुरूआत की है।

आमतौर पर 4 अगस्त तक 6 लाख से ज्यादा पेटी सेब बाहरी राज्यों को भेज दिया जाता था। इस साल सेब की कम फसल के कारण अब तक मात्र 4 लाख पेटी सेब ही बाहरी राज्यों को भेजा गया है। भट्टाकुफर मंडी के ऑक्शन रिकार्डर बलवीर ने बताया कि शनिवार को रॉयल सेब अधिकतम 2,700 रुपए पेटी के हिसाब से बिका। उन्होंने बताया कि सेब सीजन धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगा है।
 

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!