सालों से नगर निगम में खाली 261 पद, सरकार ने अब तक नहीं दी मंजूरी

Edited By Ekta, Updated: 20 Aug, 2018 12:20 PM

261 vacancies in municipal corporation for years

हिमाचल प्रदेश सहित नगर निगम शिमला में भाजपा की सरकार होने के बावजूद कर्मचारियों का टोटा पड़ा हुआ है। सरकार और नगर निगम प्रशासन सालों से सृजित खाली पदों को अब तक भर नहीं पाए हैं। निगम में पहली बार सत्ता पर काबिज होने वाली भाजपा ने सत्ता में आते ही...

शिमला (वंदना): हिमाचल प्रदेश सहित नगर निगम शिमला में भाजपा की सरकार होने के बावजूद कर्मचारियों का टोटा पड़ा हुआ है। सरकार और नगर निगम प्रशासन सालों से सृजित खाली पदों को अब तक भर नहीं पाए हैं। निगम में पहली बार सत्ता पर काबिज होने वाली भाजपा ने सत्ता में आते ही कर्मचारियों की कमी को दूर करने का वायदा किया था लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी यहां पर कर्मचारियों की कमी दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। इनमें कुल 1,290 सृजित पद हैं जिनमें से 1,010 कर्मचारी काम कर रहे हैं जबकि विभिन्न श्रेणियों में 261 से अधिक सृजित पद खाली पड़े हुए हैं जिससे कामकाज प्रभावित हो रहा है। 

इनमें से 13 पद अनुबंध के आधार पर भरे गए हैं जबकि 6 दैनिक भोगी कर्मचारी हैं। एम.सी. में सबसे अधिक सफाई कर्मचारियों के 155, फीडर ग्रेड-1 में 3, फीडर ग्रेड-2 में 9, माली के 3, क्लर्क के 46, जूनियर इंजीनियर के 8, वरिष्ठ सहायक के 4 व सर्वेयर के 2 सृजित पद खाली चल रहे हैं। निगम में क्लर्क के कुल 76 पद सृजित हैं। इनमें से 46 पद खाली चल रहे हैं जिससे निगम का कामकाज प्रभावित हो रहा है। नगर निगम ने कई बार सरकार को सृजित पदों को भरने के लिए सदन से प्रस्ताव पारित कर भेजा है लेकिन सरकार ने अब तक निगम के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान नहीं की है। इससे हालात दिन-प्रतिदिन बिगड़ते जा रहे हैं। 

निगम को प्रदेश सरकार की मंजूरी का इंतजार है। यदि सरकार से स्वीकृति मिलती है तो नगर निगम में नई भर्तियां हो सकती हैं। वहीं एम.सी. ने पदोन्नति प्रक्रिया का सरलीकरण कर आर. एंड पी. रूल्स में संशोधन कर इसे सरकार की स्वीकृति के लिए भेजा है जिसे भी अभी तक मंजूरी नहीं मिली है। इससे वर्षों से पदोन्नति का इंतजार कर रहे निगम कर्मचारियों को प्रमोशन सहित अन्य वित्तीय लाभों से वंचित रहना पड़ रहा है। 

एम.सी. में इन श्रेणियों में इतने सृजित पद हैं खाली
नगर निगम में अधिशासी अभियंता के 3 पद सृजित हैं। इनमें से 1 पद खाली है जबकि सहायक वास्तुकार का 1 पद सृजित है जो सालों से खाली चल रहा है। सहायक टैक्स सचिव का 1 पद सृजित है जो खाली पड़ा हुआ है। इसके अलावा अधीक्षक ग्रेड वन-1 का एक पद है जो खाली है। अधीक्षक ग्रेड-2 के 6 सृजित पद हैं। इनमें से 1 पद खाली है। मुख्य लेखाकार का 1 पद है जो खाली है। जूनियर इंजीनियर के 29 पद सृजित हैं जिनमें से 8 खाली हैं जबकि 12 पदों को अनुबंध के आधार पर भरा गया है। वरिष्ठ सहायक के 36 पद हैं जिनमें से 4 खाली हैं। लिपिक के 76 पद सृजित हैं। इनमें से 46 खाली चल रहे हैं। ड्रोसमैन के 3 पदों में से 1 खाली है व सर्वेयर के 2 पद हैं और दोनों ही खाली हैं। पटवारी का 1 पद सृृजित है जो खाली है। 

मुख्य सफाई निरीक्षक के 2 पद सृजित हैं जो दोनों ही खाली हो गए हैं। सैनेटरी इंस्पैक्टर, मेल हैल्थ सुपरवाइजर और फूड इंस्पैक्टर के 6 पद हैं। इनमें से 1 खाली है। फीमेल हैल्थ वर्कर के 2 पदों में से 1 खाली है, वहीं आया का 1 सृजित पद है जो रिक्त है। माली के 5 पदों में से 3 रिक्त, ड्राइवर के 33 में से 2 रिक्त, लैब टैक्रीशियन के 2 में से 1 रिक्त, प्रिंटर का 1 है जो रिक्त है, बॉयलर मैन का 1 सृजित पद है जो खाली है। सैनेटरी जमादार के 30 पद हैं जबकि 1 पद खाली है। सफाई कर्मचारी के 471 पद स्वीकृत हैं जिनमें से 312 पद भरे हैं जबकि 155 पद खाली हैं। ऑडरली का 1 पद है जो खाली है, फोरमैन इलैक्ट्रिक का 1 पद है जो खाली है, फोरमैन के 4 में से 1 खाली, फीडर ग्रेड-1 के 13 में से 3 व फीडर ग्रेड-2 के 23 पद सृजित हैं जिनमें से 9 खाली हैं। क्लैकस्मिथ के 3 में से 2 पद खाली हैं, सहायक पम्प आप्रेटर के 9 में से 2 पद खाली हैं व कारपेंटर के 7 पद सृजित हैं जिनमें से 4 पद खाली हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!