Edited By Ekta, Updated: 06 Nov, 2018 04:55 PM
त्योहारी सीजन को देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम ने बाहरी राज्यों के लिए 240 स्पेशल बसें चलाई हैं। दिवाली को लेकर पहले ही बसों में एडवांस बुकिंग चल रही है। ऐसे में, यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बाहरी राज्यों के लिए निगम प्रबंधन ने स्पेशल बसें...
शिमला (हैडली): त्योहारी सीजन को देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम ने बाहरी राज्यों के लिए 240 स्पेशल बसें चलाई हैं। दिवाली को लेकर पहले ही बसों में एडवांस बुकिंग चल रही है। ऐसे में, यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बाहरी राज्यों के लिए निगम प्रबंधन ने स्पेशल बसें चलाई हैं। ये सभी बसें दिवाली के दिन भी चलेंगी। प्रबंधन ने दिल्ली, चंडीगढ़, बद्दी और नालागढ़ के लिए इन बसों को रवाना किया है।
प्रदेश सहित बाहरी राज्यों में अतिरिक्त बसों के चलने से हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। हिमाचल के अधिकतर लोग प्रदेश के बाहरी राज्यों में नौकरी करते हैं और दिवाली पर अपने गांव-घर तक आने के लिए बसों में सफर करते हैं। ऐसे में दीपावली पर्व के मौके पर प्रबंधन ने लोगों को अतिरिक्त बसों की सुविधा प्रदान की है। ये बसें 4 मुख्य क्षेत्रों के बस स्टैंड पर निर्धारित समय के अनुसार चलेंगी। इसके लिए एच.आर.टी.सी. प्रबंधन ने समय-सारिणी तैयार की है, वहीं चालकों व परिचालकों की डयूटी भी निर्धारित की है।