Edited By Vijay, Updated: 26 May, 2018 08:00 PM
राज्य पुलिस विभाग ने 20 सब इंस्पैक्टर्ज को पदोन्नति का तोहफा प्रदान करते हुए इंस्पैक्टर नियुक्त किया है। पदोन्नति के साथ ही कर्मचारियों के नए तैनाती आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
शिमला (राक्टा): राज्य पुलिस विभाग ने 20 सब इंस्पैक्टर्ज को पदोन्नति का तोहफा प्रदान करते हुए इंस्पैक्टर नियुक्त किया है। पदोन्नति के साथ ही कर्मचारियों के नए तैनाती आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। इसके तहत 10 कर्मचारियों को स्टेट विजीलैंस में तैनाती दी गई है। जारी आदेशों के तहत विभाग ने सैकेंड आई.आर.बी. में तैनात सब इंस्पैक्टर रोहित कुमार को इंस्पैक्टर पद पर पदोन्नत कर स्टेट विजीलैंस में तैनाती दी है।
इसके साथ ही राकेश राय को फिफ्थ आई.आर.बी. से फस्र्ट बटालियन जुन्गा, मनोज कुमार को स्टेट सी.आई.डी. से स्टेट विजीलैंस, आशीष पठानिया को कांगड़ा से स्टेट विजीलैंस, प्रशांत सिंह को स्टेट विजीलैंस से चम्बा जिला, रजनीश सिंह ठाकुर को फस्र्ट आई.आर.बी. से स्टेट विजीलैंस, कमलेश कुमार को शिमला जिला से स्टेट विजीलैंस, संदीप शर्मा को सोलन जिला से स्टेट विजीलैंस, संजय कुमार को सिरमौर, श्याम लाल को किन्नौर से स्टेट विजीलैंस, राजेश कुमार को बिलासपुर से स्टेट विजीलैंस, हंसराज को बद्दी से स्टेट विजीलैंस, विवेक गौतम को स्टेट सी.आई.डी. से स्टेट सी.आई.डी., मुकेश कुमार को थर्ड आई.आर.बी. से स्टेट विजीलैंस, तवेंद्र सिंह को स्टेट सी.आई.डी. से स्टेट सी.आई.डी. और अंकुर को सब इंस्पैक्टर से इंस्पैक्टर पद पर पदोन्नत कर स्टेट विजीलैंस से जिला मंडी में तैनाती दी है।
पदोन्नति पाने वालों में 4 महिलाएं कर्मचारी भी
पदोन्नति पाने वालों में 4 महिला कर्मचारी भी शामिल हैं। इसके तहत सब इंस्पैक्टर से इंस्पैक्टर बनी रीना देवी को जिला बिलासपुर से जिला शिमला (वूमैन पुलिस स्टेशन) में तैनाती दी गई है। इसके साथ ही सुनीता वर्मा को सोलन जिला से बिलासपुर (वूमैन पुलिस स्टेशन), किरण बाला को सिरमौर से कांगड़ा जिला (वूमैन पुलिस स्टेशन) तथा इंदु देवी को चम्बा जिला से बद्दी (वूमैन पुलिस स्टेशन) में तैनाती दी गई है।