Edited By Vijay, Updated: 04 Mar, 2021 08:50 PM
कांगड़ा जिला में वीरवार को कोरोना के 20 नए मामले सामने आए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि वीरवार को मैक्लोडगंज के 30 वर्षीय व्यक्ति, डढंब की 57 वर्षीय महिला, सुरडवां की 18 वर्षीय युवती, राजा खास की 17 वर्षीय लड़की, भोजपुर...
धर्मशाला (ब्यूरो): कांगड़ा जिला में वीरवार को कोरोना के 20 नए मामले सामने आए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि वीरवार को मैक्लोडगंज के 30 वर्षीय व्यक्ति, डढंब की 57 वर्षीय महिला, सुरडवां की 18 वर्षीय युवती, राजा खास की 17 वर्षीय लड़की, भोजपुर की 19 वर्षीय युवती, राजगीर की 17 वर्षीय लड़की, भोगरवां की 18-18 वर्षीय युवतियां, डाहकुलाड़ा, डमटाल व कपटयाल के 17-17 वर्षीय लड़के, अनोई की 19 वर्षीय युवती, भदरोआ की 18 वर्षीय युवती, सनौर का 20 वर्षीय युवक, चुराहपुर के 17-17 व 18 वर्षीय लड़के, सूरजपुर का 18 वर्षीय युवक, भवारना के 32 वर्षीय व्यक्ति और डेढ़ साल का बच्चा कोरोना संक्रमित पाया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक जिला में 8604 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 8154 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 207 की मृत्यु हो चुकी है। वर्तमान में 241 एक्टिव मामले हैं।