बिना अनुमति रोहतांग सुरंग में दाखिल हुईं 2 महिलाएं बेहोश, 3 की तबीयत खराब

Edited By Vijay, Updated: 20 Nov, 2018 11:32 PM

2 women admitted in rohtang tunnel unconscious 3 poor health

सुबह से भूखे-प्यासे रहने के बाद अनुमति मिलती न देख लाहुल के लोग भड़क उठे और पैदल ही रोहतांग सुरंग की ओर चल पड़े। अभी वे साढ़े 4 किलोमीटर पैदल चले थे कि सोमवार आधी रात 12 बजे 2 महिलाएं बेहोश हो गईं और 3 लोगों की तबीयत खराब हो गई।

मनाली: सुबह से भूखे-प्यासे रहने के बाद अनुमति मिलती न देख लाहुल के लोग भड़क उठे और पैदल ही रोहतांग सुरंग की ओर चल पड़े। अभी वे साढ़े 4 किलोमीटर पैदल चले थे कि सोमवार आधी रात 12 बजे 2 महिलाएं बेहोश हो गईं और 3 लोगों की तबीयत खराब हो गई। महिलाओं को बेहोश होता देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बी.आर.ओ. प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बेहोश हुई महिलाओं को प्राथमिक उपचार दिया। लाहौल-स्पीति प्रशासन भी आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस ने आधी रात को इन लोगों को सुरंग से खदेड़ दिया। बेहोश महिलाओं को देख प्रशासन के भी हाथ-पांव फूल गए। दोनों महिलाओंको आधी रात मनाली अस्पताल पहुंचाया गया जहां 2 में से 1 की हालत गंभीर बनी हुई है।

हालत ठीक न होने पर एक महिला चंडीगढ़ रैफर
बेहोश हुई महिलाएं दासी देवी पत्नी तोग चंद ठाकुर और रोशनी देवी पत्नी शमशेर गांव सलग्रा की रहने वाली हैं। दासी देवी की हालत ठीक न होने के कारण उसे चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। दासी देवी और रोशनी देवी के साथ राम, मयाड़ के लाभ दास और राम दासी निवासी नेपाल की हालत भी खराब हो गई थी। राम दासी को छोड़ सभी की हालत ठीक होने के चलते उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। एस.डी.एम. केलांग अमर सिंह नेगी ने बताया कि कल जब हमें सूचना मिली कि कुछ लोग बिना अनुमति के ही टनल की तरफ  चले गए हैं तो हम पुलिस टीम के साथ मौके पर गए और सभी लोगों को वापस लाया गया। पिछले साल सितम्बर में रोहतांग सुरंग के दोनों छोर जुड़ जाने के बाद इस बार अव्यवस्था का आलम देखने को मिल रहा है।

दासी देवी ने सुनाई आपबीती
महिला दासी देवी के अनुसार वे सुबह 5 बजे सलग्रा से चले थे। भूखे-प्यासे 11 बजे रोहतांग टनल के नॉर्थ पोर्टल पर पहुंचे। कृषि मंत्री ने भरोसा दिया कि 10 गाडिय़ों को अनुमति मिली है। सभी को मनाली से भेज देंगे। मंत्री के जाने के बाद बी.आर.ओ. ने 6 बजे के बाद भेजने की बात कही। लोग भूखे-प्यासे इंतजार करते रहे। अनुमति न मिलती देख सभी लोग पैदल ही सुरंग की ओर चल पड़े। साढ़े 4 किलोमीटर चलने के बाद बी.आर.ओ. और केलांग पुलिस द्वारा रोक दिया गया। उसके बाद मैं और मेरी बहन बेहोश हो गई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!