सरकार ने HAS के पद पर प्रमोट किए 2 अधिकारी, रामेश्वर दास होंगे SDM बैजनाथ

Edited By Vijay, Updated: 22 Dec, 2018 10:14 PM

2 office promot on has post rameshwar das will be sdm baijnath

प्रदेश में 2 अधिकारियों को एच.ए.एस. के पद पर पदोन्नति दी गई है। पदोन्नति पाने वालों में डी.एफ.सी. यादवेंद्र पाल और तहसीलदार रामेश्वर दास शामिल हैं। दोनों अधिकारियों को पदोन्नति के बाद तैनाती भी दे दी गई है। इसमें रामेश्वर दास को एस.डी.एम. बैजनाथ और...

शिमला: प्रदेश में 2 अधिकारियों को एच.ए.एस. के पद पर पदोन्नति दी गई है। पदोन्नति पाने वालों में डी.एफ.सी. यादवेंद्र पाल और तहसीलदार रामेश्वर दास शामिल हैं। दोनों अधिकारियों को पदोन्नति के बाद तैनाती भी दे दी गई है। इसमें रामेश्वर दास को एस.डी.एम. बैजनाथ और यादवेंद्र पाल को संयुक्त निदेशक हिमाचल प्रदेश भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के पद पर तैनात किया गया है। प्रदेश सरकार की तरफ से इस आशय संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गई है तथा यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माने जाएंगे।

सपना पांडे होंगी एडीशनल सैक्रेटरी लॉ

हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा में सीनियर सिविल जज कम चीफ ज्यूडीशियल मैजिस्ट्रेट ऊना सपना पांडे को एडीशनल सैक्रेटरी लॉ के पद पर तैनाती दी गई है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा की नेहा शर्मा को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में ओ.एस.डी. के तौर पर तैनाती दी गई है। प्रदेश सरकार की तरफ से इस आशय संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गई है।

मार्कीटिंग बोर्ड का गठन

कृषि विभाग की तरफ से हिमाचल प्रदेश स्टेट एग्रीकल्चर मार्कीटिंग बोर्ड का गठन किया गया है। इसमें सचिव कृषि बोर्ड के उपाध्यक्ष होंगे। इसके अलावा सचिव बागवानी, सचिव वित्त, सचिव वन, पी.सी.सी.एफ., निदेशक कृषि, निदेशक बागवानी, रजिस्ट्रार को-ऑप्रेटिव सोसायटी और सी.जी.एम. नाबार्ड इसके एक्स ऑफिशियल मैंबर होंगे। नॉन ऑफिशियल मैंबर में ए.पी.एम.सी. कुल्लू और लाहौल-स्पीति के अध्यक्ष अमर सिंह तथा ए.पी.एम.सी. शिमला के अध्यक्ष नरेश कुमार को शामिल किया गया है। इसी तरह प्रोग्रैसिव फार्मर में से देवेंद्र शर्मा, दौलत ठाकुर व जोधवीर सिंह को रखा गया है। अन्य श्रेणी से ज्ञान चौहान, नरेश सूद, रविंद्र व राकेश ठाकुर को शामिल किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!