Edited By Vijay, Updated: 06 Sep, 2019 10:00 PM
सोलन पुलिस ने चिट्टा सप्लाई के आरोप में दिल्ली से 2 और नाइजीरियन नागरिकों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने कुछ दिनों पहले धर्मपुर थाना के तहत पकड़े गए युवक से पूछताछ के बाद यह गिरफ्तारी की है।
सोलन (अमित): सोलन पुलिस ने चिट्टा सप्लाई के आरोप में दिल्ली से 2 और नाइजीरियन नागरिकों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने कुछ दिनों पहले धर्मपुर थाना के तहत पकड़े गए युवक से पूछताछ के बाद यह गिरफ्तारी की है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले पुलिस ने धर्मपुर में नाके के दौरान अर्की के युवक से 13.95 ग्राम चिट्टा पकड़ा था। इस युवक से पूछताछ के बाद पुलिस ने यह गिरफ्तारी की है। पुलिस ने 29 वर्षीय इनोसेंट ओलुचुकवू निवासी जबोको नाइजीरिया और 35 वर्षीय स्टीफेन चिडुबेम, उली नाइजीरिया को गिरफ्तार किया है। सोलन पुलिस अभी तक 10 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर चुकी है। उन्होंने कहा कि सोलन पुलिस का नशे के खिलाफ चलाया गया अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
नाके के दौरान1.90 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार
वहीं एक अन्य मामले में सोलन पुलिस ने 1.90 ग्राम चिट्टे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सपरून पुलिस ने तार फैक्टरी के नजदीक नाका लगाया हुआ था। इस दौरान सामने से आ रहा एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने शक के आधार पर उसे पकड़ा और उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे 1.90 ग्राम चिट्टा बरामद किया। युवक की पहचान सुनील उफ विक्की निवासी अर्की के तौर पर हुई है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच चल रही है।