चम्बा में दुबई व केरल से लौटे 2 युवक, ऊना में बिहार से लौटा कामगार कोरोना पॉजिटिव

Edited By Vijay, Updated: 12 Jul, 2020 05:32 PM

2 in chamba one corona positive in una

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिला में कोरोना के 2 और ऊना में एक नया मामला सामने आया है। चम्बा में दोनों कोरोना पॉजिटिव भटियात क्षेत्र के हैं। इसमें एक युवक चुवाड़ी के लनोह गांव का है। 29 वर्षीय यह युवक दुबई से वापस लौटा था। इसके बाद चुवाड़ी एरिया में ही...

चम्बा/ऊना (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिला में कोरोना के 2 और ऊना में एक नया मामला सामने आया है। चम्बा में दोनों कोरोना पॉजिटिव भटियात क्षेत्र के हैं। इसमें एक युवक चुवाड़ी के लनोह गांव का है। 29 वर्षीय यह युवक दुबई से वापस लौटा था। इसके बाद चुवाड़ी एरिया में ही पेड क्वारंटाइन था। इसके अलावा दूसरा युवक ककीरा के तारागढ़ गांव का है। यह युवक केरल से वापस लौटा था और होम क्वारंटाइन था। इसके साथ ही जिले में कोरोना के 3 मरीज ठीक भी हुए हैं। इनमें द्रड्डा का 17 वर्षीय युवक, सालवां का 47 वर्षीय व्यक्ति व मसरूंड का 50 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। इन तीनों की रिपोर्ट नैगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें घर भेज दिया है। जिले में अब तक कोरोना के 61 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें 51 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 9 एक्टिव केस हैं।

ऊना बिहार से लौटा एक उद्योग कर्मी निकला पॉजिटिव

वहीं ऊना में रविवार को एक और उद्योग का प्रवासी कामगार पॉजिटिव आया है। हरोली उपमंडल के गांव गौंदपुर जयचंद के एक उद्योग का 19 वर्षीय कामगार 2 जुलाई को उद्योग की बस के माध्यम से बिहार से आया था। इस बस में कुल 38 कामगार सवार थे। उद्योग में पहुंचने से पहले उद्योग प्रबंधन ने लगभग 3 कर्मियों का लुधियाना में टैस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट में उक्त एक कर्मी पॉजिटिव पाया गया है।

उद्योग के क्वार्टरों में क्वारंटाइन था कामगार

जानकारी के अनुसार उक्त कर्मी अन्य साथी कामगारों के साथ उद्योग के क्वार्टरों में क्वारंटाइन था। इन क्वार्टरों में शौचालय नहीं थे और कामगार बाहर खुले में शौच जाते थे। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य खंड हरोली की टीम ने बीएमओ हरोली डॉ संजय मनकोटिया के निर्देशों पर कदमताल शुरू करते हुए मरीज को खड्ड हॉस्पिटल शिफ्ट कर दिया है और अन्य साथी कामगारों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। अब आगामी दिनों में इसके साथी कामगारों की सैम्पलिंग भी होगी। सीएमओ डॉ. रमन कुमार शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि उक्त उद्योग कामगार मरीज को खड्ड अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया है। अन्य कर्मियों को क्वारंटाइन किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!