रोहतांग दर्रे पर 2 फुट हिमपात, मनाली का लाहौल से संपर्क कटा

Edited By Vijay, Updated: 09 May, 2018 01:15 AM

2 feet snowfall in rohtang pass

देश व दुनिया के सैलानियों की पहली पसंद रहने वाले रोहतांग दर्रे में 2 फुट ताजा हिमपात हुआ है। बर्फबारी होने से एक बार फिर रोहतांग दर्रे में वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है और लाहौल का मनाली से संपर्क कट गया है।

मनाली: देश व दुनिया के सैलानियों की पहली पसंद रहने वाले रोहतांग दर्रे में 2 फुट ताजा हिमपात हुआ है। बर्फबारी होने से एक बार फिर रोहतांग दर्रे में वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है और लाहौल का मनाली से संपर्क कट गया है। दर्रे के बंद हो जाने से लाहौल में सैंकड़ों वाहन फंस गए हैं। लाहौल घाटी सहित केलांग-मनाली रूट पर भी बस सेवा प्रभावित हुई है। रोहतांग दर्रे में हुई बर्फबारी से बी.आर.ओ. की भी दिक्कतें बढ़ गई हंै। रोहतांग दर्रे सहित समस्त ऊंची चोटियों ब्यासनाला, मढ़ी, राहलाफाल, अंजनी महादेव, फातरू, धुंधी और गुलाबा सहित बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। कोकसर, दारचा, नैनगार में आधा फुट से अधिक बर्फ गिरी है जिससे किसानों-बागवानों का कार्य भी प्रभावित हुआ है।


बर्फबारी का क्रम तीसरे दिन भी जारी
रविवार दोपहर बाद शुरू हुई बर्फबारी का क्रम तीसरे दिन भी जारी रहा। सोमवार को कोई भी वाहन रोहतांग दर्रे को पार नहीं कर पाया। हालांकि 5 लोगों ने दर्रे को पार करने का प्रयास किया जिन्हे बाद में प्रशासन को रैस्क्यू करना पड़ा। आर.एम. केलांग मंगल चंद मनेपा ने बताया कि लाहौल घाटी के कुछ हिस्से में बस सेवा प्रभावित हुई है जबकि मनाली-केलांग रूट पर रोहतांग दर्रे की बहाली के बाद ही बस सेवा शुरू की जा सकेगी। सीमा सड़क संगठन के कमांडर कर्नल ए.के. अवस्थी ने बताया कि बर्फबारी से बी.आर.ओ. की परेशानियां बढ़ गई हैं।


सैलानियों के लिए बंद रहा दर्रा
मंगलवार होने के चलते रोहतांग दर्रा सैलानियों के लिए बंद रहा लेकिन सैलानियों ने गुलाबा बैरियर के पास दस्तक देकर बर्फ के फाहों का आनंद उठाया। एस.डी.एम. रमन घरसंगी ने बताया कि मंगलवार को बी.आर.ओ. का सड़क मुरम्मत का दिन होता है जिस कारण सैलानी गुलाबा से आगे नहीं भेजे गए लेकिन बुधवार को मौसम साफ रहता है सैलानियों को मढ़ी के नजदीक स्नो प्वाइंट पर भेजा जाएगा।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!