ऊटपुर, पुरली व चारियां दी धार पंचायत के 2 दर्जन लोगों ने थामा भाजपा का दामन

Edited By prashant sharma, Updated: 07 Sep, 2020 04:43 PM

2 dozen people of ootpur purli and charani dhar panchayat joined bjp

बमसन ब्लॉक टौणीदेवी की नई पंचायत पुरली के दर्जनों लोगों ने समीरपुर पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का नई पंचायत बनाने के लिए धन्यवाद किया।

हमीरपुर (राजीव) : बमसन ब्लॉक टौणीदेवी की नई पंचायत पुरली के दर्जनों लोगों ने समीरपुर पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का नई पंचायत बनाने के लिए धन्यवाद किया। वही इस अवसर पर ऊटपुर, पुरली व चारियां दी धार पंचायतो के 2 दर्जन ग्रामीणों में गांव पुरली के क्रांति, कर्म चंद, रतन चंद, केहर सिंह, गुड्डु , सेवानिवृत्त कैप्टन प्रीतम चंद (रंगरेया दी धार) ग्राम पंचायत उटपुर के पूर्व नायब सूबेदार बेनी चंद व सुनील कुमार, हवलदार बलदेव सिंह, प्रताप चंद ने भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से आशीर्वाद लेकर भाजपा ज्वाइन कर ली। 

भाजपा में शामिल हुए लोगों ने बताया कि बमसन क्षेत्र की पंचायतों का विकास धूमल सरकार के समय में ही हुआ है और अब भी भाजपा की सरकारों में ही यहां विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की भूगौलिक स्थिति से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल पूरी तरह वाफिक है जिसके चलते उनके आशीर्वाद से पुरली नई पंचायत बनी है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में जब भी कोई चुनाव आएगा तो इन पंचायतों के लोग झूठे चुनावी वायदों को करने वालों के झांसे में नही आएंगे तथा भाजपा के पक्ष में एकजुटता से खड़े होंगे। 

उन्होंने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का भी धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि अनुराग ठाकुर उनके क्षेत्र का वो हीरा है जोकि पूरे देश का प्रतिनिधित्व हिमाचल की तरफ से कर रहा है। उन्होंने कहा कि कॅरोना काल मे जो अपने काम के प्रति प्रतिवद्धता अनुराग ठाकुर ने दिखाई उससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी प्रभावित हुए हैं। इसके लिए अनुराग ठाकुर बधाई के पात्र हैं। वही पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने पार्टी में शामिल हुए पूर्व सेना अधिकारियों व अन्य लोगों को आवशन दिया कि उन्हें पार्टी में पूरा मान सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि सभी लोग एकजुटता से प्रदेश व केंद्र सरकारों की नीतियों का लाभ आम जनता तक पहुंचाए।
 

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!