कांगड़ा में कोरोना के 147 नए संक्रमित मरीज, 2 और लोगों की मौत

Edited By Vijay, Updated: 04 Dec, 2020 09:33 PM

2 death and 147 new cases of corona in kangra

कांगड़ा जिला में शुक्रवार को न्यायिक परिसर धर्मशाला व शिक्षा विभाग के कर्मचारियों समेत 147 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा डॉ. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती 2 कोरोना संक्रमित मरीजों की शुक्रवार को मृत्यु हो गई।

धर्मशाला (तनुज): कांगड़ा जिला में शुक्रवार को न्यायिक परिसर धर्मशाला व शिक्षा विभाग के कर्मचारियों समेत 147 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा डॉ. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती 2 कोरोना संक्रमित मरीजों की शुक्रवार को मृत्यु हो गई। मरीज कोरोना पॉजिटिव होने के साथ अन्य विभिन्न गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि ज्वालामुखी के देहरा गोपीपुर से संबंध रखने वाले 34 वर्षीय व्यक्ति को 26 नवम्बर को भर्ती करवाया गया था। मरीज को सांस लेने की तकलीफ के साथ खांसी की समस्या थी। मरीज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। व्यक्ति अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त था। शुक्रवार को उसकी मृत्यु हो गई। वहीं बैजनाथ के कुंचर की 79 वर्षीय महिला को वीरवार की रात को बैजनाथ से रैफर कर टांडा अस्पताल लाया गया था। महिला मधुमेह व हाइपरटेंशन से ग्रस्त थी। अस्पताल में महिला का उपचार प्रोटोकॉल के तहत किया जा रहा था लेकिन रात को ही उसकी मृत्यु हो गई।

सीएमओ ने बताया कि जिला सामने आए 147 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में उलेहडिय़ां इंदौरा की 50 वर्षीय महिला, सलयाणा पालमपुर की 37 वर्षीय महिला, मोरठ जसाई बड़ोह का 29 वर्षीय युवक, लाहर रजियाणा बड़ोह का 59 वर्षीय व्यक्ति, डोहब के 19 व 17 वर्षीय लड़के, चंजेहड़ भवारना का 55 वर्षीय व्यक्ति, मट्ट खुरल पालमपुर का 33 वर्षीय व्यक्ति, डरोह पालमपुर का 50 वर्षीय व्यक्ति, अरला पालमपुर की 37 वर्षीय महिला व 4 साल का बच्चा, रायपुर सुलह का 67 वर्षीय व्यक्ति, सुलह पालमपुर का 50 वर्षीय व्यक्ति, सलोह पालमपुर की 37 वर्षीय महिला, जयंती विहार कांगड़ा की 47 वर्षीय महिला, वार्ड नंबर-2 मंदल धर्मशाला का 56 वर्षीय व्यक्ति, सदरपुर नगरोटा बगवां का 30 वर्षीय व्यक्ति, घुरकड़ी का 31 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है।

इसी तरह गमरु धर्मशाला के 40 वर्षीय व्यक्ति, कीयारियां बंडी के 31 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड एक पुराना कांगड़ा की 67 वर्षीय महिला व 11 वर्षीय लड़की, घुरकड़ी के 55 वर्षीय व्यक्ति, घरथूं थुरल के 50 वर्षीय व्यक्ति, आईमा पालमपुर के 78 वर्षीय व्यक्ति, हाड़ा फतेहपुर की 21 वर्षीय युवती, रैहन फतेहपुर के 32 वर्षीय व्यक्ति, टंबर पालमपुर की 70 वर्षीय महिला, सकोट कांगड़ा की 54 वर्षीय महिला, कांगड़ा की 29 वर्षीय युवती, टांडा की 62 वर्षीय महिला व 55 वर्षीय व्यक्ति, नलेटी देहरा के 34 वर्षीय व्यक्ति, राजकीय प्राइमरी स्कूल घेड़ की 43 वर्षीय महिला, देहरा के 68 वर्षीय व्यक्ति व 27 वर्षीय युवक, दाड़ी के 72 व 63 वर्षीय व्यक्ति व 66 वर्षीय महिला, बड़ोल की 42 वर्षीय महिला, पुलिस लाइन के 51 व 55 वर्षीय व्यक्ति, शीला की 32 वर्षीय महिला व 10 साल की बच्ची, धर्मशाला के 54 वर्षीय व्यक्ति व 27 वर्षीय युवक, शिक्षा विभाग के 55 वर्षीय व्यक्ति, जिला सैशन कोर्ट की 42 वर्षीय महिला, 339 फील्ड अस्पताल के 23 वर्षीय युवक, सुक्कड़ उपाहू धर्मशाला की 59 वर्षीय महिला, कुठेड़ ज्वाली की 36 वर्षीय महिला, अंबिका विहार जोगीपुर रोड कांगड़ा के 45 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

इसके अलावा बगली चैतडू की 72 वर्षीय महिला, चीलगाड़ी धर्मशाला की 65 वर्षीय महिला, अमलेला के 68 वर्षीय व्यक्ति व 65 वर्षीय महिला, जयसिंहपुर कोसरी खास के 65 वर्षीय व्यक्ति, त्रिलोकपुर के 45 वर्षीय व्यक्ति, टांडा के 63 वर्षीय व्यक्ति, बैजनाथ के 85 वर्षीय व्यक्ति, गुनचार बैजनाथ की 79 वर्षीय महिला, सुलह पालमपुर की 27 वर्षीय युवती, सीएचसी सुलह पालमपुर की 27 वर्षीय युवती, चौकी पालमपुर की 53 वर्षीय महिला, शिव विहार कांगड़ा के 62 वर्षीय व्यक्ति व खोली कांगड़ा के 31 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

टांडा की 56 व 53 वर्षीय महिलाएं, ऊना के पुरोइयां का 68 वर्षीय व्यक्ति, भवारना का 43 वर्षीय व्यक्ति, डाडासीबा में जल शक्ति विभाग का 50 वर्षीय व्यक्ति, देहरा के घियोरी की 19 वर्षीय युवती, सीएचटीएस सराह कांगड़ा की 39 वर्षीय महिला व 4 वर्षीय बच्ची, शाहपुर के पलवाला की 60 वर्षीय महिला व 65 तथा 35 वर्षीय व्यक्ति, धर्मशाला के लोअर शामनगर की 14 वर्षीय बच्ची व 42 वर्षीय महिला, शिव विहार धर्मशाला की 31 वर्षीय महिला, धर्मशाला के 42 वर्षीय व्यक्ति व 9 वर्षीय बच्चा, नोरबुलिंगा की 89 वर्षीय महिला, मैक्लोडगंज की शार्ट्स मोनैस्ट्री के 48 व 49 वर्षीय व्यक्ति, मांझी खड्ड खनियारा का 52 वर्षीय व्यक्ति तथा बंडी के बैदी का 57 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं देर शाम आई रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए 60 मामले बैजनाथ, पालमपुर, थुरल, जयसिंहपुर, नगरोटा बंगवा, नगरोटा सूरियां व ज्वालामुखी के तहत आते अलग-अलग क्षेत्रों से सामने आए हैं। कांगड़ा जिला में अब तक कोरोना के कुल 5778 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 1320 एक्टिव हैं। जिला में कोरोना से 140 लोगों की मौत हो चुकी है।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!