हिमाचल में बिगड़ेंगे मौसम के मिजाज, 2 दिन भारी बर्फबारी की चेतावानी (Video)

Edited By Vijay, Updated: 02 Jan, 2019 04:54 PM

हिमाचल में 4 व 5 जनवरी को भारी बर्फबारी होने की चेतावनी दी है, वहीं अगले 24 घंटों में भी मौसम खराब रहेगा। इस दौरान भी प्रदेश के ऊंचाई व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी व बारिश हो सकती है। पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में बर्फबारी...

शिमला: हिमाचल में 4 व 5 जनवरी को भारी बर्फबारी होने की चेतावनी दी है, वहीं अगले 24 घंटों में भी मौसम खराब रहेगा। इस दौरान भी प्रदेश के  ऊंचाई व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी व बारिश हो सकती है। पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में बर्फबारी की संभावना है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में और भी गिरावट होगी, जिससे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार आगामी 24 घंटों में यानी 2 जनवरी को मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है, वहीं मध्यम व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी होगी। 3 जनवरी को मौसम साफ रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम अपना रुख बदलेगा और 4 से 7 फरवरी तक मौसम खराब रहेगा। इन 4 दिनों में भी मैदानी इलाकों में बारिश व मध्यम व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होगी, जिससे प्रदेश के न्यूनतम तापमान में और भी गिरावट आएगी।

कुछेक क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान माइनस में

प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से कुछेक क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है, वहीं अधिकतम क्षेत्रों में न्यूतनम तापमान 1 व 2 डिग्री से नीचे चल रहा है। साल के पहले दिन मंगलवार को भी प्रदेश में दिनभर बादल छाए रहे, वहीं देर शाम तक ठंड अधिक बढ़ गई। हालांकि दिन को अच्छी धूप खिली रही लेकिन शाम होते ही मौसम खराब हो गया और ठंड अधिक बढ़ गई।

4 से 7 जनवरी तक खराब रहेगा मौसम

मौसम विभाग शिमला केंद्र के निदेशक मनमोहन शर्मा ने बताया कि पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में आगामी 24 घंटे और 4 से 7 जनवरी तक  मौसम खराब रहेगा। इस दौरान प्रदेश में 4 व 5 जनवरी को भारी बर्फबारी की चेतावनी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में न्यूनतम तापमान में भी लगातार गिरावट जारी है। प्रदेश के मनाली, कल्पा व केलांग में तापमान माइनस से नीचे चल रहा है, वहीं अन्य क्षेत्रों में शून्य, 1 और 2 डिग्री में तापमान चल रहा है, जिसके कारण प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आगामी दिनों में प्रदेश के सभी क्षेत्रों में न्यूतनम तापमान में और भी गिरावट आ सकती है।

विभिन्न क्षेत्रों में ये रहा न्यूनतम तापमान

प्रदेश में 3 क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है। कल्पा में न्यूनतम तापमान -3.4, केलांग -6.8 व मनाली में-0.2 चल रहा है। इसी तरह शिमला में 5.2, सुंदरनगर 0.0, भुंतर 0.2, धर्मशाला 4.4, ऊना 0.7, नाहन 6.2, पालमपुर 4.0, सोलन 1.8, कांगड़ा 4.3, मंडी 0.1, बिलासपुर 2.4, हमीरपुर 2.0, चम्बा 2.9, डल्हौजी 6.5 और कुफरी में 4.0 सैल्सियस दर्ज किया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!