Edited By Vijay, Updated: 13 Apr, 2018 10:36 PM
सुंदरनगर के महादेव और सकराह मोड़ में पुलिस ने 2 मामलों में 2 लोगों से 45.70 ग्राम स्मैक बरामद की है। पहले मामले में बी.एस.एल. कालोनी पुलिस थाना की एक टीम ने रूटीन गश्त के दौरान महादेव में छापेमारी की।
सुंदरनगर: सुंदरनगर के महादेव और सकराह मोड़ में पुलिस ने 2 मामलों में 2 लोगों से 45.70 ग्राम स्मैक बरामद की है। पहले मामले में बी.एस.एल. कालोनी पुलिस थाना की एक टीम ने रूटीन गश्त के दौरान महादेव में छापेमारी की। इस दौरान मुख्य आरक्षी टेक चंद के नेतृत्व में पुलिस दल ने महादेव निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र जमना दास के घर से तलाशी के दौरान 41.10 ग्राम स्मैक बरामद की।
दूसरे मामले में बी.एस.एल. कालोनी पुलिस थाना में सहायक उपनिरीक्षक पुष्पदेव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सकराह मोड़ में गश्त के दौरान युवक अभिनव पुत्र अशोक से 4.6 ग्राम स्मैक बरामद की गई। सुंदरनगर के डी.एस.पी. तरनजीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामले दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।