Edited By Vijay, Updated: 15 Jul, 2020 10:43 PM
सोलन पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में 2 लोगों को हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। एक व्यक्ति को शहर के सपरून क्षेत्र व दूसरे को राजगढ़ रोड के नजदीक एक कमरे से पकड़ा गया है।
सोलन (अमित): सोलन पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में 2 लोगों को हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। एक व्यक्ति को शहर के सपरून क्षेत्र व दूसरे को राजगढ़ रोड के नजदीक एक कमरे से पकड़ा गया है। एसपी अभिषेक यादव ने मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने दोहरी दीवाल के नजदीक नाके के दौरान एक पिकअप जीप को रोककर उसके कागजात चैक किए।
इसी दौरान कागजातों के बीच में पुलिस ने एक पुडिय़ा में 1.67 ग्राम हैरोइन बरामद की, जिस पर पिकअप चालक नवीन को गिरफ्तार उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं एक अन्य मामले में पुलिस ने राजगढ़ रोड के नजदीक एक मकान में दबिश देकर वहां पर रह रहे एक युवक सौरभ से 16.30 ग्राम हैरोइन बरामद की है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जा रही है।