पांगी-चम्बा के बीच हुईं 2 हवाई उड़ानें, 52 लोगों ने लिया लाभ

Edited By Punjab Kesari, Updated: 08 Jan, 2018 02:17 PM

2 air flights between pangi and chamba

चंबा की जनजातीय घाटी पांगी और जिला मुख्यालय के बीच रविवार को 2 हवाई उड़ानें आयोजित हुईं। इन हवाई उड़ानों का 52 लोगों ने लाभ लिया तो इतने ही लोगों ने किलाड़ से चंबा आने के रूप में लिया। रविवार की सुबह पहली हवाई उड़ान पांगी घाटी मुख्यालय किलाड़ से...

चंबा (विनोद): चंबा की जनजातीय घाटी पांगी और जिला मुख्यालय के बीच रविवार को 2 हवाई उड़ानें आयोजित हुईं। इन हवाई उड़ानों का 52 लोगों ने लाभ लिया तो इतने ही लोगों ने किलाड़ से चंबा आने के रूप में लिया। रविवार की सुबह पहली हवाई उड़ान पांगी घाटी मुख्यालय किलाड़ से चंबा के लिए हुई जिसमें 16 के करीब लोग पांगी से जिला मुख्यालय पहुंचे। इन लोगों में 2 रोगी भी शामिल रहे। इन रोगियों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांगी से मैडीकल कॉलेज चंबा रैफर किया गया था। इन रोगियों में अजीत कुमार पुत्र ज्ञान चंद निवासी किलाड़ व मोहन लाल निवासी करयूणी का नाम शामिल रहा। 


बताया जाता है कि अजीत कुमार सिविल अस्पताल किलाड़ में पिछले 10 दिनों से तो मोहन लाल पिछले 3 दिनों से किलाड़ में उपचार के लिए भर्ती थे। शनिवार शाम को पांगी व जिला प्रशासन को यह जानकारी मिली थी कि रविवार को पांगी-चंबा के बीच दो हवाई उड़ानें आयोजित होंगी। जिला प्रशासन व पांगी प्रशासन ने हवाई उड़ान के लिए आवेदन करने वाले पांगीवासियों को शनिवार शाम को ही इस बारे जानकारी दे दी। परिणामस्वरूप सुबह निर्धारित समय से पूर्व पांगी घाटी मुख्यालय किलाड़ के हैलीपैड़ पहुंच गए तो सही स्थिति जिला मुख्यालय के हैलीपैड में रही। पहली हवाई उड़ान होने के बाद लंबे समय तक दूसरी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलने के चलते ऐसा लगने लगा कि अब चंबा-अजोग के बीच हवाई उड़ान शायद न हो लेकिन दोपहर को अजोग व चम्बा के बीच हवाई उड़ान होने से करीब 14 लोग चम्बा आए तो चंबा से 7 लोग अजोग के लिए जिला मुख्यालय से गए।


 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!