Edited By Jinesh Kumar, Updated: 04 Jan, 2021 07:08 PM
जिला कांगड़ा में सोमवार को कोरोना संक्रमित मरीजों के 18 नए मामले सामने आए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डा. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि सोमवार को सिद्धपुर के 52 वर्षीय व्यक्ति, ढगवार की 44 वर्षीय महिला, लोअर बड़ोल की 55 वर्षीय महिला व 62...
धर्मशाला (तनुज): जिला कांगड़ा में सोमवार को कोरोना संक्रमित मरीजों के 18 नए मामले सामने आए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डा. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि सोमवार को सिद्धपुर के 52 वर्षीय व्यक्ति, ढगवार की 44 वर्षीय महिला, लोअर बड़ोल की 55 वर्षीय महिला व 62 वर्षीय व्यक्ति, लोहना पालमपुर के 73 वर्षीय व्यक्ति, पालमपुर की 50 वर्षीय व्यक्ति, सुन्ही बड़ोह के 33 वर्षीय व्यक्ति, नाहलियां कांगड़ा की 92 वर्षीय महिला, हटवाल कांगड़ा के 51 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा रैत के 81 वर्षीय व्यक्ति, सी.एच. डाडासीबा की 27 वर्षीय युवती, हटवास नगरोटा बगवां के 53 वर्षीय व्यक्ति, पालमपुर के 45 वर्षीय व्यक्ति, घेर तिनवड़ के 62 वर्षीय व्यक्ति, 20 व 29 वर्षीय युवक, सोकणी दा कोट के 24 वर्षीय युवक और सेवकारा की 53 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को 32 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।