Edited By Ekta, Updated: 14 Sep, 2018 10:01 AM
सोलन में 17 साल की लड़की का अपहरण करके उसके साथ रेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्जकर कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है तथा पीड़िता के अदालत में बयान करवाए गए। जानकारी के अनुसार पिछले महीने थाना रामशहर के तहत एक गांव की 17 साल की लड़की...
बी.बी.एन. (शेर सिंह): सोलन में 17 साल की लड़की का अपहरण करके उसके साथ रेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्जकर कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है तथा पीड़िता के अदालत में बयान करवाए गए। जानकारी के अनुसार पिछले महीने थाना रामशहर के तहत एक गांव की 17 साल की लड़की का अपहरण हो गया था, जिसमें परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्जकर लिया था। करीब 10 दिन बाद लड़की वापस आ गई थी और उसने परिजनों को सारी बात बताई।
आरोपी ने अपहरण करके पीड़िता के साथ दुराचार किया और फरार हो गया। एस.पी. बद्दी ने इस मामले की जांच का जिम्मा डी.एस.पी. नालागढ़ को सौंप दिया है तथा डी.एस.पी. ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डी.एस.पी. नालागढ़ अनिल वर्मा ने बताया कि दुराचार व पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता का मैडीकल करवा दिया है और उसके अदालत में बयान दर्ज करवा दिए हैं।