स्वास्थ्य विभाग में 17 मैडीकल ऑफिसर पदोन्नत, जानिए कौन बना BMO

Edited By Ekta, Updated: 05 Nov, 2019 01:58 PM

17 medical officers promoted in health department

स्वास्थ्य विभाग में 17 मैडीकल ऑफिसर पदोन्नत कर ब्लॉक मैडीकल ऑफिसर (बी.एम.ओ.) बनाए गए हैं। विभाग ने इन्हें पदोन्नत कर साथ ही तैनाती भी दी है। इसको लेकर विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इनमें एम.ओ. पालमपुर (कांगड़ा) रमेश चंद डोगरा को बी.एम.ओ. जंजैहली...

शिमला (जस्टा): स्वास्थ्य विभाग में 17 मैडीकल ऑफिसर पदोन्नत कर ब्लॉक मैडीकल ऑफिसर (बी.एम.ओ.) बनाए गए हैं। विभाग ने इन्हें पदोन्नत कर साथ ही तैनाती भी दी है। 

इसको लेकर विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इनमें एम.ओ. पालमपुर (कांगड़ा) रमेश चंद डोगरा को बी.एम.ओ. जंजैहली मंडी, एम.ओ. हमीरपुर सतीश चंद शर्मा को बी.एम.ओ. बिलासपुर, एम.ओ. हमीरपुर अनुपमा को बी.एम.ओ. नगरोटा सूरियां (कांगड़ा), एम.ओ. लाहौल-स्पीति सरिता शर्मा को बी.एम.ओ. मत्याणा (शिमला), एम.ओ. सिरमौर अमिताभ जैन को बी.एम.ओ. पांवटा सिविल अस्पताल (सिरमौर), एम.ओ. सोलन कविता शर्मा को बी.एम.ओ. ज्वालामुखी (कांगड़ा), एम.ओ. पंचकूला अमित रंजन तलवार को बी.एम.ओ. धर्मपुर (सोलन), एम.ओ. कसुम्पटी कविंद्रा लाल को बी.एम.ओ. सुन्नी (शिमला), एम.ओ. भराड़ी शिमला नरेश शर्मा को बी.एम.ओ. झंडुता (बिलासपुर), एम.ओ. पालमपुर (कांगड़ा) प्रेम राज को बी.एम.ओ. थुरल (कांगड़ा), एम.ओ. सोलन अनुज कुमार को बी.एम.ओ. (बिलासपुर), एम.ओ. मंडी चमन सिंह को बी.एम.ओ. सुंदरनगर, एम.ओ. बिलासपुर जीतेंद्र सिंह को बी.एम.ओ. सिविल अस्पताल मंडी, एम.ओ. सोलन मुक्ता रस्तोगी को बी.एम.ओ. टिक्कर (शिमला), एम.ओ. पंथाघाटी (शिमला) अनुपमा को बी.एम.ओ. कोटखाई, एम.ओ. कांगड़ा विवेक मौदगिल को बी.एम.ओ. सुंदरनगर और एम.ओ. आई.जी.एम.सी. आशा नेगी को बी.एम.ओ. डी.डी.यू. अस्पताल शिमला लगाया गया है। अब इन सभी ऑफिसरों को शीघ्र ही अपनी-अपनी जगह पर कार्यभार संभालना होगा।

इनका किया तबादला

स्वास्थ्य विभाग ने ब्लॉक मैडीकल ऑफिसर अल्पना कौशल का तबादला किया है। इन्हें धर्मपुर सोलन से बी.एम.ओ. घुमारवीं (बिलासपुर) लगाया गया है। अब इन्हें अपने पद पर शीघ्र ही कार्यभार संभालना होगा।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!