ऊना में एक ही गांव के 15 लोगों सहित 16 कोरोना पॉजिटिव

Edited By Vijay, Updated: 11 Aug, 2020 10:37 PM

16 news case of corona in una

ऊना जिला में एक बार फिर से कोरोना विस्फोट हुआ है। इस बार फिर ऊना विधानसभा क्षेत्र के गांव भटोली में सबसे ज्यादा कोविड-19 के मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। कुल 16 में से 15 केवल इसी पंचायत के निवासी हैं। इनमें 4 वर्ष से लेकर 75 वर्ष आयु वर्ग के लोग शामिल...

ऊना (विशाल): ऊना जिला में एक बार फिर से कोरोना विस्फोट हुआ है। इस बार फिर ऊना विधानसभा क्षेत्र के गांव भटोली में सबसे ज्यादा कोविड-19 के मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। कुल 16 में से 15 केवल इसी पंचायत के निवासी हैं। इनमें 4 वर्ष से लेकर 75 वर्ष आयु वर्ग के लोग शामिल हैं। इनमे 4 से लेकर 9 वर्ष के 2 बच्चे, 5 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल हैं।

नंगल में पॉजिटिव आई महिला के परिवार की 32 वर्षीय महिला और उसका 4 वर्षीय पुत्र भी पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा अम्ब उपमंडल के गांव कटौहड़ खुर्द का 25 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है जोकि कोलकात्ता से लौटा था।

गौरतलब है कि भटोली में पहले ही 21 लोग पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसके बाद कांटैक्ट हिस्ट्री के चलते काफी संख्या में टैस्ट किए गए थे और इनमें से 15 पॉजिटिव आये हैं। सीएमओ डॉ. रमन कुमार शर्मा ने बताया कि इनके उपचार के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!