Edited By Vijay, Updated: 03 Jan, 2021 08:59 PM
जिला कांगड़ा में रविवार को कोरोना संक्रमित मरीजों के 16 नए मामले सामने आए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि रविवार को कनोह बड़सर के 35 वर्षीय व्यक्ति, टांडा मैडीकल कालेज के 30 वर्षीय व्यक्ति, रैत की 70 वर्षीय महिला,...
धर्मशाला (तनुज): जिला कांगड़ा में रविवार को कोरोना संक्रमित मरीजों के 16 नए मामले सामने आए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि रविवार को कनोह बड़सर के 35 वर्षीय व्यक्ति, टांडा मैडीकल कालेज के 30 वर्षीय व्यक्ति, रैत की 70 वर्षीय महिला, राजोल के 45 वर्षीय व्यक्ति, शाहपुर की 40 व 62 वर्षीय महिलाएं, 8 साल की बच्ची, 1 साल का बच्चा व 73 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। योल के 28 वर्षीय युवक, देहरियां के 40 वर्षीय व्यक्ति, सदरपुर कांगड़ा के 34 वर्षीय व्यक्ति, दिल्ली की 39 वर्षीय महिला व 44 वर्षीय व्यक्ति, चड़ी शाहपुर की 70 वर्षीय महिला और सीएचसी खैरा की 54 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिला में अब तक कोरोना के कुल 7832 मामले सामने आ चुक हैं, जिसमें से 379 मामले सक्रिय है जबकि 7466 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 187 लोगों की अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है।