Edited By prashant sharma, Updated: 04 Dec, 2020 06:42 PM
किन्नौर जिले में आज फिर कोविड-19 के 15 नए मामले सामने आये हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सोनम नेगी ने बताया कि जिले में आज कोविड 19 के 170 सेम्पल लिए गए।
रिकांगपिओ (रिपन): किन्नौर जिले में आज फिर कोविड-19 के 15 नए मामले सामने आये हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सोनम नेगी ने बताया कि जिले में आज कोविड 19 के 170 सेम्पल लिए गए। जिनमें 15 सेम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव और 155 सेम्पल की रिपोर्ट नेगिटिव आई हैं। पॉजिटिव आने वालों में 8 महिलाएं व 7 पुरूष शामिल हैं। इनकी आयु 20 वर्ष से 71 वर्ष के बीच हैं। पॉजिटिव आने वालो में चंगाव गांव की एक 20 वर्षीय महिला, रोघी गांव से 29 वर्षीय पुरूष, कश्मीर गांव से 39 वर्षीय पुरूष, कल्पा गांव से 2 महिलाएं, जिनकी आयु 39 व 65 वर्ष, बई कंटगांव से 40 वर्षीय पुरूष, काचे गांव से 20 वर्षीय महिला, सापनी गांव से 22 वर्षीय पुरूष, आईबी विभाग चैलिंग से 24 वर्षीय पुरूष, थामा सांरिग से 56 वर्षीय महिला, रिब्बा से 50 वर्षीय महिला, क्षेत्रिय अस्पताल रिकांगपिओ से 52 व 53 वर्षीय 2 महिलाएं व 55 वर्षीय पुरूष के अलावा तेंलगी गांव से 71 वर्षीय पुरूष शामिल हैं। मुख्य चिक्तिसा अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक कोविड-19 के 13831 सेम्पल लिए गए है, जिनमें से 1005 पॉजिटिव आए है। इस समय जिले में कोरोना के 262 मामले सक्रिय है तथा 730 कोरोना के रोगी स्वस्थ हो चुके है। जिले में कोरोना के कारण 13 रोगियों की मृत्यु हो चुकी है।