Edited By kirti, Updated: 26 Aug, 2019 05:33 PM
मंडी जिला के उपमंडल सुंदरनगर में एक 14 वर्षीय बच्चे की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान आशा सिंह गुलाटी पुत्र अमरजीत सिंह निवासी भोजपुर तहसील सुंदरनगर जिला मंडी के रुप में हुई है। वह महावीर पब्लिक स्कूल में 10वीं क्लास का विद्यार्थी था। वह...
सुंदरनगर (नितेश सैनी) : मंडी जिला के उपमंडल सुंदरनगर में एक 14 वर्षीय बच्चे की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान आशा सिंह गुलाटी पुत्र अमरजीत सिंह निवासी भोजपुर तहसील सुंदरनगर जिला मंडी के रुप में हुई है। वह महावीर पब्लिक स्कूल में 10वीं क्लास का विद्यार्थी था। वह रविवार दोपहर 3 बजे से लापता चल रहा था। जिस कारण परिजनों ने पुलिस थाना सुंदरनगर में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
वहीं मृतक की मोबाईल लोकेशन के अनुसार इसकी मौजूदगी पुंघ क्षेत्र में पाई गई। जिसके बाद पूरी रात क्षेत्र में परिजनों व पुलिस द्वारा तलाश की गई। जिसके चलते सोमवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली की पुंघ खड्ड में एक लाश तैर रही है। सचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से मृतक को खड्ड से बाहर निकाला। वहीं मृतक के शव के साथ पुलिस ने उसका स्कूल बैग, कपड़े, तौलिया, मोबाईल फोन व 500 रूपए बरामद किए है। वहीं थाना प्रभारी सुंदरनगर प्रकाश चंद मिश्रा ने मामले की जानकारी देते हुए कहा पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 में मामला दर्ज कर दिया है। मृत्यु के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।