13 दिन बाद मिला Glacier में दबे तीसरे जवान का शव, 3 की तलाश जारी

Edited By kirti, Updated: 04 Mar, 2019 06:31 PM

13 days after found dead in glacier

हिमाचल के किन्नौर जिले के नमज्ञा डोगरी में 20 फरवरी को 6 लापता जवानों में से तीसरे जवान का शव बरामद हुआ है। डीसी किन्नौर गोपाल चंद ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि घटनास्थल पर चल रहे सर्च ऑपरेशन के 13वें दिन गोविंद छेतरी,जिला बिनागुरी, वेस्ट बंगाल...

शिमला(विशेषर नेगी) :हिमाचल के किन्नौर जिले के नमज्ञा डोगरी में 20 फरवरी को 6 लापता जवानों में से तीसरे जवान का शव बरामद हुआ है। डीसी किन्नौर गोपाल चंद ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि घटनास्थल पर चल रहे सर्च ऑपरेशन के 13वें दिन गोविंद छेतरी,जिला बिनागुरी, वेस्ट बंगाल का शव बरामद किया गया।
PunjabKesari

उन्होंने बताया कि शहीद सैनिक के शव को आर्मी हेडक्वार्टर पूह ले जाया जा रहा है। सोमवार को सैनिक के शव को उनके पैतृक स्थान लाया जाएगा। गौरतलब है कि गत 20 फरवरी को आर्मी के 7 जेके राइफल्स के 6 जवान पेयजल लाइन दुरुस्त करते हुए ग्लेशियर की चपेट में आ गए थे। घटना के बाद से ही आर्मी का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 
PunjabKesari

अब तक 3 जवानों के शव बरामद हुए है। सर्च ऑपरेशन में 500 से अधिक लोग रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हुए है। अभी भी 3 जवानों की खोज जारी है। विकट मौसम और करीब 6 सौ मीटर लम्बे ग्लेशियर क्षेत्र में जवानों को खोजना चुनौती बना था।
PunjabKesari

 

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!