ऊना में 7 माह के बच्चे सहित 121 नए कोरोना मरीज

Edited By Vijay, Updated: 28 Apr, 2021 08:20 PM

121 new cases of corona in una

जिला में कोरोना संक्रमण बच्चों को भी अपनी चपेट में लेने लगा है। बुधवार को जिला में 7 माह का बच्चा भी पॉजिटिव पाया गया है जबकि अन्य बच्चों में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। वहीं बुजुर्गों को भी यह बुरी तरह से अपनी चपेट में ले रहा है। बुधवार को...

ऊना (विशाल): जिला में कोरोना संक्रमण बच्चों को भी अपनी चपेट में लेने लगा है। बुधवार को जिला में 7 माह का बच्चा भी पॉजिटिव पाया गया है जबकि अन्य बच्चों में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। वहीं बुजुर्गों को भी यह बुरी तरह से अपनी चपेट में ले रहा है। बुधवार को रैपिड एंटीजन टैस्टों में कुल 86 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि रविवार को हुए आरटी-पीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट में 35 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। कुल मिलाकर 121 नए मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि एक 67 वर्षीय बुजुर्ग का फॉलोअप सैंपल भी पॉजिटिव पाया गया है। सीएमओ डॉ. रमन कुमार शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि इन सभी नए मरीजों के इलाज को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

रविवार को लिए आरटी-पीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट में पॉजिटिव आए 35 लोगों में अंदौरा निवासी 76 वर्षीय पुरुष, अम्ब निवासी 64 वर्षीय महिला व 17 वर्षीय किशोर, रिपोह मिसरां से 26 व 52 वर्षीय 2 महिलाएं एवं 56 वर्षीय पुरुष, लोअर देहलां से 26 व 30 वर्षीय 2 पुरुष, मवा कहोलां से 52 व 62-62 वर्षीय 3 पुरुष, 43 वर्षीय महिला व 15 वर्षीय किशोर, गगरेट से 28 वर्षीय महिला व 33 वर्षीय पुरुष, गौंदपुर बनेहड़ा से 19 व 47 वर्षीय 2 महिलाएं, रायपुर से 22, 33 व 41, 44 व 64 वर्षीय 5 पुरुष, 15 वर्षीय किशोरी, 16 वर्षीय किशोर, अम्बोटा से 53 वर्षीय महिला, अम्बोटा से 41 वर्षीय महिला, बाथड़ी के निजी उद्योग से 28 व 43 वर्षीय 2 महिलाएं, बट्टकलां से 34 वर्षीय पुरुष, ललड़ी से 60 वर्षीय पुरुष व 55 वर्षीय महिला, मलाहत से 22 वर्षीय युवक, मनोहर मार्कीट से 35 वर्षीय महिला, वार्ड नंबर 4 ऊना से 11 वर्षीय बच्ची, कुठियाड़ी से 42 वर्षीय महिला, रिवाड हटली बंगाणा से 48 वर्षीय पुरुष शामिल है।

रैपिड एंटीजन टैस्टों में पॉजिटिव पाए गए 86 लोगों में कोटला कलां से 45 वर्षीय महिला व 41 वर्षीय पुरुष, वार्ड नंबर 3 से 47 वर्षीय पुरुष, बंगाणा से 19 वर्षीय महिला, समूरकलां से 38 वर्षीय पुरुष, रैंसरी से 17 वर्षीय महिला, चताड़ा से 41 वर्षीय पुरुष, बसोली से 26 वर्षीय पुरुष, कुठार कलां से 35 वर्षीय महिला, कुरियाला से 36 वर्षीय पुरुष, ऊना से 35 व 60 वर्षीय 2 पुरुष एवं 40 वर्षीय महिला, जलग्रां टब्बा से 37 वर्षीय महिला व उसका 7 माह का बेटा, अजनोली से 25 वर्षीय महिला, टक्का से 23 वर्षीय महिला, विकास नगर ऊना से 34 वर्षीय पुरुष, वार्ड नंबर 2 ऊना से 85 वर्षीय पुरुष, मैहतपुर से 22 वर्षीय पुरुष, नंगड़ा से 47 वर्षीय पुरुष, चंडीगढ़ से 60 वर्षीय पुरुष, सलोह से 67 वर्षीय पुरुष, रैंसरी से 85 वर्षीय पुरुष व 17 वर्षीय किशोरी, बाथू से 50 वर्षीय पुरुष, सैंसोवाल से 35 वर्षीय पुरुष, सलोह से 31 वर्षीय पुरुष, रायपुर सहोड़ां से 44 वर्षीय पुरुष, अजौली से 43 वर्षीय महिला, संतोषगढ़ से 30 वर्षीय पुरुष व 36 वर्षीय महिला, जखेड़ा से 30 व 60 वर्षीय 2 पुरुष, घंडावल से 30 वर्षीय महिला व 34 वर्षीय पुरुष, लाहड़ से 29 वर्षीय पुरुष, गौंदपुर बनेहड़ा से 52 वर्षीय पुरुष व 49 वर्षीय महिला, प्रताप नगर अम्ब से 45 वर्षीय पुरुष व 40 वर्षीय महिला व 14 वर्षीय बच्चा, चरूड़ू से 11 वर्षीय बच्चा शामिल है।

इसके अलावा डठवाड़ा से 50 वर्षीय महिला, भंजाल अप्पर से 35 वर्षीय पुरुष, अम्ब से 55 वर्षीय पुरुष, मवा लोहारा से 32 वर्षीय महिला व 33 वर्षीय पुरुष, ङ्क्षचतपूर्णी से 33 वर्षीय पुरुष, डूहल बंगवा से 47 वर्षीय पुरुष, जाड़ला कोइडी से 33 वर्षीय पुरुष व उसकी 30 वर्षीय पत्नी, गगरेट से 17 वर्षीय किशोर, नंदपुर से 37 वर्षीय पुरुष, गगरेट के निजी उद्योगों से 43 वर्षीय महिला व उसका 12 वर्षीय बेटा एवं 40 वर्षीय पुरुष, बड़ोह से 44 वर्षीय पुरुष, कलोह से 29 वर्षीय महिला, कलोह से 26 वर्षीय पुरुष, अम्बोटा से 37 वर्षीय पुरुष व उसकी 10 वर्षीय बेटी, दौलतपुर चौक से 22-22, 28 व 88 वर्षीय 4 पुरुष व 44 वर्षीय महिला, अभयपुर से 29 वर्षीय पुरुष, गौंदपुर बनेहड़ा से 35 वर्षीय पुरुष, 32 वर्षीय महिला व उसकी 3 वर्षीय बच्ची, डंगोह खास से 73 व 38 वर्षीय 2 पुरुष, रायपुर से 27 वर्षीय पुरुष, मरवाड़ी से 15 वर्षीय किशोरी, 35 वर्षीय महिला, 12 वर्षीय किशोर, नगरोटा छपरोह से 29 वर्षीय पुरुष, मंदली से एक महिला, डुमखर से 47 वर्षीय महिला, ठठूंह से 45 वर्षीय पुरुष, चवरानी बंगाणा से 40 वर्षीय पुरुष व 60 वर्षीय महिला, दिलवां से 17 वर्षीय किशोर व रायपुर मैदान से 60 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई है। वहीं आजाद नगर से 67 वर्षीय एक व्यक्ति का फॉलोअप सैंपल भी पॉजिटिव पाया गया है। 

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!