हिमाचल सरकार ने बदले 12 HAS अधिकारी, 6 को मिली तैनाती

Edited By Vijay, Updated: 16 Nov, 2018 10:42 PM

12 has officer transferred 6 got deployment

हिमाचल सरकार ने 12 एच.ए.एस. अधिकारियों के तबादले किए हैं जबकि एक अधिकारी को अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा बिना पद के चल रहे 6 अन्य एच.ए.एस. अधिकारियों को तैनाती भी दी गई है। इनमें तहसीलदार सहित बी.डी.ओ. पद से पदोन्नत होने वाले एच.ए.एस....

शिमला: हिमाचल सरकार ने 12 एच.ए.एस. अधिकारियों के तबादले किए हैं जबकि एक अधिकारी को अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा बिना पद के चल रहे 6 अन्य एच.ए.एस. अधिकारियों को तैनाती भी दी गई है। इनमें तहसीलदार सहित बी.डी.ओ. पद से पदोन्नत होने वाले एच.ए.एस. अधिकारी भी शामिल हैं। जारी आदेशों में विशेष सचिव एवं मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विनय सिंह को निदेशक युवा सेवाएं एवं खेल विभाग का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है। सरकार की तरफ से तबदील अधिकारियों में सचिव हिमाचल प्रदेश भूतपूर्व सैनिक निगम हमीरपुर सुखदेव सिंह को सहायक बंदोबस्त अधिकारी धर्मशाला लगाया गया है। वह इस पद से एच.ए.एस. अधिकारी विनय धीमान को अतिरिक्त दायित्व से भारमुक्त करेंगे। रजिस्ट्रार हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर डा. विक्रम महाजन को ए.डी.एम. कम प्रोजैक्ट डायरैक्टर आई.टी.डी.पी. भरमौर का दायित्व सौंपा गया है। वह इस पद के अतिरिक्त दायित्व से एच.ए.एस. अधिकारी पी.पी. सिंह को भारमुक्त करेंगे।

ज्ञान सागर नेगी होंगे ए.सी. टू डी.सी. शिमला
संयुक्त निदेशक ग्रामीण विकास विभाग ज्ञान सागर नेगी को ए.सी. टू डी.सी. शिमला, एस.डी.एम. धर्मपुर हरी सिंह राणा को रजिस्ट्रार हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के साथ अतिरिक्त निदेशक डा. राधा कृष्णन मैडीकल कालेज हमीरपुर का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। एस.डी.एम. पद्धर डा. आशीष शर्मा को संयुक्त निदेशक श्री लाल बहादुर शास्त्री मैडीकल कालेज बल्ह (नेरचौक) के पद पर तैनाती दी गई है। वह इस पद के अतिरिक्त दायित्व से एच.ए.एस. अधिकारी पंकज शर्मा को भारमुक्त करेंगे। बिना पद के चल रही सुनयना शर्मा को संयुक्त निदेशक डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज टांडा लगाया है। ए.सी. टू डी.सी. शिमला ईशा को संयुक्त निदेशक ग्रामीण विकास, ओ.एस.डी. सैनिक वैल्फेयर हमीरपुर के साथ ए.सी. टू डी.सी. हमीरपुर अनुपम कुमार को सचिव भूतपूर्व सैनिक निगम हमीरपुर तथा ए.सी. टू डी.सी. हमीरपुर का दायित्व भी संभालते रहेंगे।

बाल कृष्ण को ओ.एस.डी. सैनिक वैल्फेयर हमीरपुर का जिम्मा
ए.सी. टू डी.सी. कांगड़ा बाल कृष्ण को ओ.एस.डी. सैनिक वैल्फेयर हमीरपुर, संयुक्त निदेशक डा. यशवंत सिंह परमार मैडीकल कालेज नाहन पूजा चौहान को ए.सी. टू डी.सी. बिलासपुर, ए.सी. टू डी.सी. बिलासपुर चेतना खडवाल को एस.डी.एम. कुमारसैन, संयुक्त निदेशक डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज टांडा, कुलबीर सिंह राणा को ए.सी. टू डी.सी. धर्मशाला और ए.सी. टू डी.सी. सोलन रजनीश कुमार को सहायक बंदोबस्त अधिकारी अर्की लगाया गया है। वह इस पद के अतिरिक्त दायित्व से एच.ए.एस. अधिकारी छवि नांटा को भारमुक्त करेंगे। बिना पद के चल रहे अधिकारियों को भी सरकार की तरफ से तैनाती दी गई है। इसके तहत डा. प्रियंका चंद्रा को संयुक्त निदेशक डा. यशवंत सिंह परमार मैडीकल कालेज नाहन, प्रदीप कुमार को एस.डी.एम. धर्मपुर, भानू गुप्ता को ए.सी. टू डी.सी. सोलन, भुवन शर्मा को आर.टी.ओ. कुल्लू तथा अवनीश शर्मा को एस.डी.एम. पद्धर लगाया गया है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!