10th Result: हिमाचल के इस जिला के 9 बच्चों ने मैरिट में बनाई जगह

Edited By Ekta, Updated: 03 May, 2018 05:17 PM

10th result himachal of this district 9 student the merit

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (एचपीबीओएसई) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम में प्रदेश के कई बच्चों ने मैरिट में जगह बनाई है। ऊना में माऊंट ऐवरेस्ट सीनियर सैकंडरी स्कूल कुठारकलां की श्रुति पुत्री सुरेन्द्र कुमार ने 10वीं कक्षा की बोर्ड...

ऊना (विशाल): हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (एचपीबीओएसई) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम में प्रदेश के कई बच्चों ने मैरिट में जगह बनाई है। ऊना में माऊंट ऐवरेस्ट सीनियर सैकंडरी स्कूल कुठारकलां की श्रुति पुत्री सुरेन्द्र कुमार ने 10वीं कक्षा की बोर्ड मैरिट सूची में 8वां स्थान प्राप्त किया। श्रुति ने 700 में से 683 अंक प्राप्त किए हैं। उसके पिता जी सेना में कार्यरत हैं और मां अध्यापिका है। श्रुति ने पूर्ण सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों व स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज कुमार तथा अपने अध्यापकों को दिया। वह भविष्य में डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना चाहती है। उसने कहा कि जो माहौल स्कूल में पढ़ने के लिए मिला है उससे उसकी सफलता और पुख्ता हुर्ई है। 
PunjabKesari

डी.ए.वी. वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ऊना के सौरभ चौहान ने बोर्ड परीक्षा की मैरिट सूची में 682 अंक लेकर 9वां स्थान हासिल किया है। आदर्श नगर निवासी उदयभान और गीता देवी के पुत्र सौरभ सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहता है। अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कई घंटे तक पढ़ाई करने में सौरभ लगा रहता है। उसने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के शिक्षकों और अभिभावकों को दिया है।


डी.ए.वी. वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ऊना की छात्रा अलीशा ठाकुर ने 682 अंक लेकर प्रदेश भर में 9वां स्थान हासिल किया है। सरकाघाट के रोपड़ की निवासी अलीशा आगे जाकर चिकित्सक बनकर लोगों की सेवा करना चाहती है। आई.टी.आई. अर्की में तैनात सतीश ठाकुर और आई.टी.आई. वीमेन ऊना में तैनात ज्ञानवति ठाकुर की पुत्री अलीशा ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के शिक्षकों और अपने अभिभावकों को दिया है।


गुरुकुल पब्लिक स्कूल पक्का परोह के छात्र हर्ष ठाकुर ने 685 अंक लेकर प्रदेश भर में 6ठा स्थान प्राप्त किया है। रोजाना 9 घंटे पढ़ाई करने वाला हर्ष बड़ा होकर डॉक्टर बनना चाहता है। उसका कहना है कि वह अपने इस सपने को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करेगा। इस उपलब्धि को हासिल करके हर्ष अपने अभिभावकों व क्षेत्र का नाम ऊंचा करना चाहता है। हर्ष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों के साथ-साथ स्कूल स्टाफ को दिया है। उसके पिता प्रवीण कुमार सरकारी अध्यापक है और मां अनीता कुमारी गृहणी है। 


गुरुकुल पब्लिक स्कूल पक्का परोह की निशिता शर्मा ने प्रदेश भर में चौथा स्थान हासिल किया है। अम्ब में कैमिस्ट शॉप करने वाले सुरेश कुमार और गृहणी मीनाक्षी शर्मा की पुत्रिका निशिता रोजाना 10 घंटे पढ़ाई करती है। हृदय रोग विशेषज्ञ बनने का सपना देखते हुए उसे पूरा करने के लिए निशिता जी तोड़ मेहनत करते हुए लक्ष्य प्राप्ति की ओर बढ़ रही है। निशिता ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने स्कूल और अभिभावकों को दिया है। 


हरोली के पंजावर स्थित सेंट मीरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा 10वीं की छात्रा सुप्रिया ने अपनी कड़ी मेहनत से अपना व अपने स्कूल का नाम रोशन किया है। प्रदेश भर की मेरिट लिस्ट में छाई सुप्रिया ने 685 अंक हासिल करते हुए 6वां स्थान हासिल किया है। पंजावर के साथ के गांव गुगलैहड़ की रहने वाली सुप्रिया को जब इसकी सूचना मिली तब उसका व उसके परिजनों का खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। सुप्रिया इस समय भी सेंट मीरा स्कूल में ही रोजाना आगामी शिक्षा के लिए जा रही है। उसकी माता कंचन भी उसी स्कूल में बतौर शिक्षिका अपनी सेवाएं दे रहे है जबकि उसके पिता निजी कंपनी में अपनी सेवाए दे रहे हैं। उसने बताया कि वह आगे नॉनमेडिक्ल विषय मे अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहेगी। उसने बताया कि वह केमिस्ट्री विषय मे रुचि रखते हुए इसमे अब्बल अंक पाना चाहती है। इसकी सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन द्वारा सुप्रिया को बधाई दी गई।


प्रदेश भर में चौथा स्थान अर्जित करने वाली सेंट डीआर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल गगरेट की छात्रा अमोलिका का सपना डॉक्टर बनकर पीडि़त मानवता की सेवा करने का है। उसने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व स्कूल प्रधानाचार्य सरोज कमल शुक्ल को दिया है। अमोलिका ने बताया कि वह रोजाना 7 से 8 घंटे तक पढ़ाई करती थी। यही वजह रही कि वह इस मुकाम को हासिल कर पाई। अमोलिका के पिता राजन व माता अलका सरकारी स्कूल में टीचर हैं। उसने बताया कि अब वह मैडिकल की पढ़ाई करेंगी और नीट क्लीयर कर डॉक्टर बनेंगी। अमोलिका की इस सफलता पर स्कूल की प्रिंसीपल सरोज शर्मा ने उसे व उसके परिजनों, स्कूल स्टाफ को बधाई देते हुए स्कूल ने अन्य विद्यार्थियों से भी उसकी सफलता से सीख लेने का आह्वान किया है। 


ऊना में 8वां स्थान अर्जित करने वाले माउंट व्यू पब्लिक स्कूल मुबारिकपुर के छात्र शुभम जसवाल का सपना आई.एएस अधिकारी बनने का है। शुभम जसवाल ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता व स्कूल के एम.डी संजय पटियाल को दिया है। उसने बताया कि वह शिक्षकों के मार्गदर्शन में कड़ी मेहनत करता था। इसी का परिणाम है कि आज वह यह उपलब्धि अर्जित कर पाया है। उसके पिता भारतीय सेना में हैं तो मां ग्रहणी हैं। उसकी इस उपलब्धि पर स्कूल के प्रधानाचार्य डी.एस जसवाल ने शुभम व स्कूल स्टाफ को बधाई दी है।  


हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड के निकले 10वी के वार्षिक परीक्षा परिणाम में 682 अंक लेकर प्रदेश भर में 9वें स्थान पर रही पी.एस. इंटरनैशनल सीनियर सैकंडरी स्कूल मैडी की छात्रा आशिमा का लक्ष्य आई.ए.एस. अधिकारी बन कर देश की सेवा करना है। आशिमा के पिता सतनाम सिंह निजी तौर पर बिजली का कार्य करते हैं और माता मीना कुमारी गृहणी हैं। उसने बताया कि बह रोजाना 8 से 9 घंटे तक पढ़ाई करती है। उसने इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजनों को दिया है। इस मौके पर स्कूल संस्था के चेयरमैन प्यारा सिंह डडवाल व अन्य स्टाफ सदस्यों ने होनहार छात्रा का मुंह मीठा करवाते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। गत दिनों 12 वीं के परीक्षा परिणाम में भी इसी स्कूल की एक छात्रा आरुशी ने वाणिज्य संकाय में प्रदेश में 10वां स्थान हासिल किया था।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!