108 एम्बुलैंस सेवा समझौता रद्द करने की तैयारी

Edited By Ekta, Updated: 07 Sep, 2018 09:19 AM

108 ambulance service agreement cancellation

राज्य सरकार 108 एम्बुलैंस सेवा को चलाने वाली कंपनी के साथ हुए समझौते को रद्द करने की तैयारी कर रही है। इसके तहत सरकार ने कंपनी के साथ हुए करार की समीक्षा करने का निर्णय लिया है। यह समीक्षा कर्मचारी व लोगों की तरफ से लगातार आ रही परेशानियों को देखते...

शिमला (कुलदीप): राज्य सरकार 108 एम्बुलैंस सेवा को चलाने वाली कंपनी के साथ हुए समझौते को रद्द करने की तैयारी कर रही है। इसके तहत सरकार ने कंपनी के साथ हुए करार की समीक्षा करने का निर्णय लिया है। यह समीक्षा कर्मचारी व लोगों की तरफ से लगातार आ रही परेशानियों को देखते हुए की जा रही है। कंपनी पर आरोप है कि कर्मचारियों को समय पर वेतन सहित अन्य लाभ नहीं मिल रहे हैं, जिस कारण उनको आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। इसी तरह लोगों की तरफ से ये शिकायतें मिल रही हैं कि 108 एम्बुलैंस सेवा मरीजों को समय पर उपलब्ध नहीं हो रही है। 

यह एम्बुलैंस सेवा केंद्र एवं प्रदेश सरकार के सहयोग से चल रही है जिसमें केंद्र सरकार 90 फीसदी व राज्य सरकार 10 फीसदी राशि वहन कर रही है। राज्य सरकार अपने शेयर के रूप में सालाना इस पर करीब 9 करोड़ रुपए खर्च कर रही है। मौजूदा समय में राज्य में 108 एम्बुलैंस सेवा के बेड़े में 198 एम्बुलैंस शामिल की गई हैं। उल्लेखनीय है कि 108 सेवा के लिए पूर्व कांग्रेस सरकार के समय में जी.वी.के. कंपनी के साथ करार हुआ था। इस समझौते के अनुसार कंपनी को वर्ष, 2020 तक अपनी सेवाएं देनी हैं। 

राज्य में 108 एम्बुलैंस सेवा के अलावा 102 एम्बुलैंस सेवा भी चल रही है। इसको लेकर भी सरकार समीक्षा करेगी। इस तरह राज्य सरकार प्रदेश में इस प्रकार चलने वालीं सभी तरह की एम्बुलैंस सेवा की व्यापक समीक्षा करने जा रही है। राज्य सरकार भविष्य में एयर एम्बुलैंस सेवा को चलाने के विकल्प भी तलाश रही है। इसके लिए केंद्र सरकार से भी सहयोग मांगा जा रहा है। 

एम्बुलैंस सेवा की व्यापक समीक्षा होगी: परमार
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि सरकार 108 सहित अन्य एम्बुलैंस सेवा की व्यापक समीक्षा कर रही है। उन्होंने माना कि 108 एम्बुलैंस सेवा को लेकर कई तरह की शिकायतें मिली हैं, जिसे देखते हुए कंपनी के साथ हुए समझौते की समीक्षा की जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!