HRTC के 10 हजार कर्मियों को सरकार ने प्रदान की बड़ी राहत

Edited By Ekta, Updated: 21 Aug, 2018 02:47 PM

10 thousand worker of hrtc provided big relief to the government

हिमाचल पथ परिवहन निगम के करीब 10,000 कर्मचारियों को सरकार ने बड़ी राहत प्रदान की है। प्रदेश भर में कार्यरत निगम कर्मचारियों को पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 14 जून, 2016 को हुई हड़ताल के कारण काटे गए एक दिन के वेतन को लौटाने के लिए सरकार ने...

शिमला (जय): हिमाचल पथ परिवहन निगम के करीब 10,000 कर्मचारियों को सरकार ने बड़ी राहत प्रदान की है। प्रदेश भर में कार्यरत निगम कर्मचारियों को पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 14 जून, 2016 को हुई हड़ताल के कारण काटे गए एक दिन के वेतन को लौटाने के लिए सरकार ने निर्देश जारी कर दिए हैं। अब सितम्बर माह में सभी कर्मचारियों को एक दिन का वेतन मासिक वेतन के साथ मिलेगा। इस संबंध में प्रबंध निदेशक ने निर्देश जारी कर दिए हैं। पूर्व परिवहन मंत्री जी.एस. बाली के समय परिवहन कर्मचारी 14 जनू को सामूहिक हड़ताल पर चले गए थे। परिवहन मजदूर संघ के अध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व परिवहन मंत्री ने परिवहन कर्मचारियों की एक भी मांग को स्वीकार नहीं किया और बाद में समस्त परिवहन कर्मचारियों को घोर प्रताडऩा झेलनी पड़ी। 

उन्होंने कहा कि निगम के 30 कर्मचारियों को बिना जांच किए ही नौकरी से डिसमिस कर दिया व दर्जनों लोगों को निलंबित किया गया। प्रदेश में 160 परिवहन कर्मचारियों पर कोर्ट की अवमानना का केस चलाया गया और तमाम कर्मचारियों पर शो कॉज का नोटिस देकर 1 दिन का वेतन भी काट दिया गया था। इसके बाद परिवहन कर्मचारियों पर भारी दबाव बनाकर दर्जनों कर्मचारियों से स्टांप पेपर पर माफीनामे लेकर बाद में उन्हें बहाल किया गया था, जिससे परिवहन कर्मचारी दिन-रात भय और आतंक के माहौल में कार्य करने को मजबूर थे।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने कर्मचारियों को उनके हक का पैसा वापस कर कर्मचारियों को भय व आतंक के माहौल से बाहर निकाला है। शंकर सिंह ने कहा कि अन्याय के परिमार्जन के लिए लोकतंत्र में शांतिपूर्ण आंदोलनों और हड़तालों की भारी अहमियत होती है, जिन्हें निर्दयता से रौंदकर कुचलने वाले राजनीतिक क्षितिज से हमेशा के लिए गायब होते देखे गए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार भी कर्मचारियों की भावनाओं को समझने और समस्याओं को सुलझाने में हर कदम पर विफ ल रही, जिसका खमियाजा उसे चुनाव में सत्ता गंवाकर भुगतना पड़ा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!