चम्बा से 10 हजार पन्ना प्रमुख लेंगे सम्मेलन में भाग : संजीव कटवाल

Edited By Vijay, Updated: 13 Feb, 2019 10:47 PM

10 thousand panna pramukh from chamba will participate in conference

बुधवार को जिला मुख्यालय में भाजपा के पन्ना प्रमुखों की बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी डा. राजीव भारद्वाज ने की। इस मौके पर सह प्रभारी संजीव कटवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष एवं जिला मार्कीट कमेटी अध्यक्ष डी.एस. ठाकुर,...

चम्बा (अमृतपाल): बुधवार को जिला मुख्यालय में भाजपा के पन्ना प्रमुखों की बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी डा. राजीव भारद्वाज ने की। इस मौके पर सह प्रभारी संजीव कटवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष एवं जिला मार्कीट कमेटी अध्यक्ष डी.एस. ठाकुर, एस.सी./एस.टी. विकास निगम के उपाध्यक्ष जय सिंह व भाजपा मंडलाध्यक्ष विनोद कुमार सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए सह प्रभारी संजीव कटवाल ने बताया कि लोकसभा चुनावों की तैयारियों के चलते भाजपा संसदीय क्षेत्रों के पन्ना प्रमुखों की बैठक आयोजित कर रही है। इसी के चलते 24 फरवरी को कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के दायरे में आने वाले चम्बी मैदान में इस संसदीय क्षेत्र के पन्ना प्रमुखों की बैठक आयोजित होगी।
PunjabKesari

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे बैठक को संबोधित

इस बैठक को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि इसमें इस संसदीय क्षेत्र के दायरे में आने वाले भाजपा के 35,000 पन्ना प्रमुख भाग लेंगे, जिसमें जिला चम्बा से 10,000 पन्ना प्रमुख शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि बर्फबारी को देखते हुए जिला चम्बा के पांगी मंडल को इससे अलग रखा गया है। उन्होंने बताया कि कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में अगले 10 दिनों तक पार्टी के 170 कार्यकर्ता सक्रिय रहेंगे।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!