10 मिनट का था काम, 14 घंटों तक लोग हुए परेशान

Edited By Vijay, Updated: 15 Feb, 2019 04:16 PM

10 minutes work people upset for 14 hours

10 मिनट के काम के लिए लोगों को 14 घंटे तक परेशानी का सामना करने के लिए मजबूर होना पड़ा। हैरानी की बात है कि लोगों को समय पर राहत पहुंचाने में संबंधित विभाग ने कोई रुचि नहीं दिखाई। यह बात चम्बा-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर घंटों तक कड़ाके की ठंड...

तुन्नुहट्टी: 10 मिनट के काम के लिए लोगों को 14 घंटे तक परेशानी का सामना करने के लिए मजबूर होना पड़ा। हैरानी की बात है कि लोगों को समय पर राहत पहुंचाने में संबंधित विभाग ने कोई रुचि नहीं दिखाई। यह बात चम्बा-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर घंटों तक कड़ाके की ठंड के बीच वाहनों में बैठी सवारियों के मुंह से सुनने को मिल रही थी। यह स्थिति उस समय पेश आई जब बुधवार की रात करीब 9 बजे सीमैंट से भरा एक ट्रक तुन्नुहट्टी के पास सड़क पर लुढ़क गया। इस वजह से जिला चम्बा की लाइफ लाइन कहे जाने वाले इस सड़क मार्ग के दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध हो गई।
PunjabKesari

जे.सी.बी. ने महज 10 मिनट के बीच सड़क से हटा दिया ट्रक

रात 9 बजे से बंद यह सड़क सुबह उस समय वाहनों के लिए खुली जब लोक निर्माण विभाग की एक जे.सी.बी. ने सुबह करीब 11 बजे महज 10 मिनट के बीच सड़क के बीचोंबीच पड़े ट्रक को किनारे कर इसे खोल दिया। रात के समय चम्बा-पठानकोट के बीच जिला मुख्यालय से चलने वाली और चम्बा के लिए लंबे रूट से देर रात को जिला मुख्यालय पहुंचने वाली सभी निगम की बसें उक्त स्थल पर फंस गईं। यही नहीं, चम्बा से पठानकोट जाने वाले व पठानकोट से चम्बा को आने वाले छोटे वाहन भी सड़क के बीचोंबीच ट्रक के पड़े होने के चलते रास्ते में रुके रहे। चम्बा से शाम को पठानकोट के लिए जाने वाले निजी वाहनों ने तो ककीरा मार्ग की ओर रुख करने में ही समझदारी दिखाई।
PunjabKesari

मुंबई से आए विद्यार्थी हुए परेशान

मुंबई के एक संस्थान में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र-छात्राओं का एक दल पिछले दिनों डल्हौजी घूमने आया हुआ था। बुधवार की रात को वे वापस लौट रहे थे तो उन्हें इस दौरान परेशानी का सामना करना पड़ा। उनका कहना था कि हैरानी की बात है कि लोगों को परेशानी में इस प्रकार से छोड़ दिया जाता है, यह बात अपने आप में चौंकाने वाली है। उन्होंने कहा कि अगर यह मार्ग एक घंटे और देरी से खुलता तो उनकी मुंबई की उड़ान मिस हो जाती।
PunjabKesari

चेन्नई के पर्यटकों की छूट गई ट्रेन

चेन्नई के पर्यटक भी इस अव्यवस्था से रू-ब-रू होकर हैरान व परेशान थे। चेन्नई के पी.भास्कर, वी.बालाजी और के.राजेश का कहना था कि वीरवार सुबह चेन्नई जाने के लिए हमारी ट्रेन पठानकोट से सुबह जानी थी लेकिन रास्ता बंद होने की वजह से उनकी ट्रेन छूट गई। अब वे अपने परिवार के सदस्यों के साथ वीरवार को पठानकोट में रुकने के लिए मजबूर होंगे। अब वे शुक्रवार को अपनी ट्रेन पकड़ सकते हैं।
PunjabKesari

कड़ाके की ठंड में ठिठुरने को मजबूर हुए लोग

रात 9 बजे के बाद चम्बा-पठानकोट के बीच यातायात बाधित होने की वजह से यात्रियों को कड़ाके की ठंड के चलते बसों व अपनी गाडिय़ों में ही ठिठुरते हुए रात काटने के लिए मजबूर होना पड़ा। तीसा के कर्म चंद, जोङ्क्षगद्र, कमल कुमार, हरी सिंह, शुभानदीन व अरबाज खान आदि का कहना था कि वे सुबह 5 बजे से यहां पर फंसे हुए हैं। हैरानी की बात है कि परेशान जनता है तो विभाग के अधिकारी चैन की नींद सोये हुए हैं। उन्होंने कहा कि जिस कार्य को 10 मिनट में अंजाम दिया गया, उसके लिए लोगों को घंटों तक इंतजार करने के लिए मजबूर होना पड़ा। उनका कहना था कि रास्ता खुलने के इंतजार में बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों को सबसे अधिक परेशानी हुई। उनका कहना था कि जब भी रास्ता बंद होता है, हर बार ऐसा ही होता है। उन्होंने कहा कि उन्हें भूखे-प्यासे रहते हुए घंटों इस मार्ग के खुलने का इंतजार करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
PunjabKesari

स्कूली बच्चे भी हुए परेशान

मुख्य मार्ग के बंद होने की वजह से क्षेत्र के उन बच्चों को भी भारी परेशानी हुई, जोकि अपने क्षेत्र के स्कूलों की दूरी को वाहनों के माध्यम से तय करते हैं। इस क्षेत्र के कुछ बच्चे तकनीकी शिक्षा हासिल करने के लिए पड़ोसी राज्य पंजाब जाते हैं, लेकिन मार्ग बंद होने से वे भी आज अपने संस्थान नहीं जा सके।
PunjabKesari

जिला मुख्यालय की खेप रुकी रही

पठानकोट से हर दिन दूध, दही व सब्जियां लेकर जो वाहन आते हैं, वे भी आज जिला मुख्यालय व अन्य क्षेत्रों में अपने निर्धारित समय से कई घंटे लेट पहुंचे। रास्ता बंद होने के चलते सभी मालवाहक वाहन कतार में खड़े रहे और यह कतार बेहद लंबी देखने को मिली। यानी इस व्यवस्था ने न सिर्फ लोगों को परेशान करने का काम किया, बल्कि उसने जिला के जनजीवन पर भी असर डालने का काम किया।

क्या बोले डी.सी. चम्बा
डी.सी. चम्बा  हरिकेश मीणा ने कहा कि यह बात सही है कि ट्रक गिरने के यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई, लेकिन इस कार्य को अंजाम देने में देरी किस वजह से हुई, इसका पता किया जाएगा और भविष्य में इस प्रकार की लोगों को परेशानी न आए, इससे संबंधित कड़े निर्देश जारी किए जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!