रैली के लिए प्रदेश भर से चलेंगी 1,357 बसें

Edited By kirti, Updated: 25 Dec, 2018 10:50 AM

1 357 buses to run from across the state

धर्मशाला में वीरवार को होने जा रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर प्रदेश भर से लगभग 1,357 स्पैशल बसें चलाई जाएंगी। सरकार की जन आभार रैली के लिए सरकार व जिला प्रशासन ने पूरी ताकत लगा दी है। ज्यादा संख्या में रैली में लोग पहुंचें, इसके लिए...

धर्मशाला : धर्मशाला में वीरवार को होने जा रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर प्रदेश भर से लगभग 1,357 स्पैशल बसें चलाई जाएंगी। सरकार की जन आभार रैली के लिए सरकार व जिला प्रशासन ने पूरी ताकत लगा दी है। ज्यादा संख्या में रैली में लोग पहुंचें, इसके लिए प्रदेश के 11 जिलों से लगभग 1,357 बसें चलाई जा रही हैं। बात दें कि रैली में आने वाले लोगों के लिए कांगड़ा जिला से 800 बसें और प्रदेश के अन्य जिलों से 557 बसें चलाई जा रही हैं।

प्रदेश के विभिन्न जिलों से चलेंगी 557 बसें

आर.टी.ओ. कांगड़ा की मानें तो लाहौल-स्पीति को छोड़ 11 जिलों से एच.आर.टी.सी. और निजी बसों को चलाया जाएगा। बता दें जिला ऊना से 90 बसें, हमीरपुर से 70, किन्नौर से 5, शिमला से 33, सिरमौर से 10, कुल्लू से 45, मंडी से 124, बिलासपुर से 75, सोलन से 25 बसें, चम्बा जिला से 80 और प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा से 800 बसें लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र सिंह मोदी की रैली के लिए धर्मशाला पुलिस मैदान लाने व घर छोडऩे का काम करेंगी। अगर जिला कांगड़ा की बात करें तो हिमाचल पथ परिवहन निगम के धर्मशाला डिपो से निगम की 307 बसें व 493 निजी बसें रैली के दौरान चलाई जाएंगी। आर.टी.ओ. मेजर डा. विशाल शर्मा ने बताया कि जिला कांगड़ा से 800 बसें और प्रदेश के विभिन्न जिलों से 557 बसें चलेंगी। जिला कांगड़ा से निगम की 307 और 493 निजी बसें लोगों को रैली मैदान तक पहुंचाने में मदद करेंगी।

पार्किंग के लिए स्थान चिन्हित

पी.एम. मोदी की रैली को लेकर जिला प्रशासन द्वारा पार्किंग व्यवस्था भी कर ली गई है। जिला मुख्यालय में पार्किंग के लिए धर्मशाला के विभिन्न मैदानों को चिन्हित किया गया है। आर.टी.ओ. कांगड़ा डा. मेजर विशाल शर्मा के अनुसार पार्किंग के लिए दाड़ी मेला ग्राऊंड, जोरावर स्टेडियम, खनियारा ग्राऊंड, धर्मशाला बाईपास रोड, शीला चौक, चैतड़ू, खनियार का मोहली ग्राऊंड, सैक्रेट हार्ट स्कूल व दाड़ी के सरकारी स्कूलों में वाहनों को पार्क किया जाएगा। साथ ही पार्किंग स्थल से लोगों को रैली मैदान तक पहुंचाने के लिए बस शटल सर्विस मुहैया करवाई जाएगी।

 

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!