अपने ऊपर चले मामलों से उलझन में हैं CM वीरभद्र

Edited By Updated: 20 Apr, 2016 04:10 PM

vijay agnihotri virbhadra singh prem kumar dhumal

भाजपा विधायक विजय अग्निहोत्री व नरेंद्र ठाकुर ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के...

हमीरपुर: भाजपा विधायक विजय अग्निहोत्री व नरेंद्र ठाकुर ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के केसों के कारण उलझन में हैं जिस कारण पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के खिलाफ अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो खुद भ्रष्टाचार के आरोपों में अदालतों के चक्कर काट रहा है, उस व्यक्ति को दूसरे पर आरोप लगाने का कोई अधिकार नहीं है। भाजपा विधायकों ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कुल्लू में दिए गए बयान की निंदा की जिसमें मुख्यमंत्री ने कहा था कि धूमल के खिलाफ सरकार के पास पुख्ता सबूत हैं व जांच को 15 दिन ही काफी हैं। 


उन्होंने कहा कि 3 वर्ष से ऊपर का सरकार का कार्यकाल हो चुका है और अभी तक सरकार आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में आरोपों को साबित नहीं कर पाई। विधायकों ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने पहले ही प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है कि सभी मुख्यमंत्रियों की सम्पत्तियों की सी.बी.आई. से जांच करवाएं और उन्होंने सरकार को भी चुनौती दे रखी है कि जहां उन्हें अवैध सम्पत्ति मिलती है, उसे जब्त किया जाए।


उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने पहले भी धूमल परिवार की सम्पत्ति की विस्तृत जांच की थी जिसमें कुछ नहीं मिला। यही कारण है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन अमरिंद्र सिंह ने उनसे क्षमा याचना भी की थी। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार अस्थिर हो चुकी है और मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचाने को दिल्ली दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं। प्रदेश के मंत्री व कांग्रेस पार्टी पदाधिकारी अपनी राजनीति चमकाने में व्यस्त हैं और प्रदेश के विकास कार्यों पर पूर्ण विराम लग गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!