बारिश-हिमपात की चपेट में आया चंबा, अलर्ट जारी

Edited By Updated: 13 Mar, 2016 12:14 PM

rain snow alert landslide

बीते 24 घंटों के दौरान जिला चंबा में भारी बारिश व ताजा हिमपात होने के चलते समूचा जिला ठंड की चपेट में आ गया है।

चंबा: बीते 24 घंटों के दौरान जिला चंबा में भारी बारिश व ताजा हिमपात होने के चलते समूचा जिला ठंड की चपेट में आ गया है। शनिवार दोपहर को जिला मुख्यालय का तापमान 18 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। उधर, चुराह उपमंडल मुख्यालय में जोरदार बारिश होने के चलते उपमंडल प्रशासन ने लोगों को भू-स्खलन की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में एहतियात बरतने की चेतावनी दी है। एस.डी.एम. चुराह हितेश आजाद ने कहा कि यह चेतावनी अगले 48 घंटों तक के लिए जारी की गई है।


उन्होंने कहा कि चुराह क्षेत्र में कई स्थान भू-स्खलन की दृष्टि बेहद संवेदनशील हैं। ऐसे में घाटी में हो रही जोरदार बारिश के चलते क्षेत्र में भू-स्खलन होने का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि इसी बात को मद्देनजर रखते हुए यह चेतावनी जारी की गई है। जिला मुख्यालय की बात करें तो यहां शुक्रवार रात को शुरू हुई जोरदार बारिश शनिवार को दोपहर तक जारी रही।


चंबा-भरमौर मुख्य मार्ग पर हाईवे टनल के समीप पत्थर गिरने से मार्ग बंद हुआ था, जिसे बाद में खोल दिया गया। मच्छैतर के समीप भू-स्खलन के कारण खड़ामुख-होली मार्ग भी बंद रहा। संपर्क मार्गों पर भी कई स्थानों पर भू-स्खलन के समाचार हैं। पिछले कई दिनों तक गर्मी का एहसास होने लगा था मगर कड़ाके की शीतलहर के कारण लोगों ने फिर से गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। समाचार लिखे जाने तक ऊपरी क्षेत्रों में हिमपात तथा निचले क्षेत्रों में बारिश जारी थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!