कारगिल विजय दिवस: BJP ने जांबाजों को किया सेल्यूट

Edited By Updated: 27 Jul, 2016 12:28 PM

kargil vijay diwas bjp ds thakur

जिला भाजपा की ओर से कारगिल विजय दिवस के मौके पर ऐतिहासिक चौगान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

चंबा: जिला भाजपा की ओर से कारगिल विजय दिवस के मौके पर ऐतिहासिक चौगान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला भाजपा प्रधान डी.एस. ठाकुर ने की, जबकि सदर विधायक बालकृष्ण चौहान ने विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थिति दर्ज करवाई। सदर विधायक ने विजय दिवस पर ध्वजारोहण की रस्म अदा की। तदोपरांत कारगिल युद्ध में शहादत पाने वाले सौरभ कालिया व विक्रम बत्तरा सहित अन्य शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर शहादत को सलाम किया। इस मौके पर सदर विधायक बीके चौहान ने कहा कि आज के दिन ही भारत के वीर सैनिकों ने आपरेशन विजय को सफल बनाते हुए पाक के देश की भूमि पर कब्जे के नापाक इरादों को फेल कर तिरंगा फहराया था। 


उन्होंने कहा कि आपरेशन विजय को सफल बनाने के लिए देश के सैंकड़ों जवानों ने अपनी शहादत की आहूति डाली। इन वीर सैनिकों के अदम्य साहस के कारण ही दुश्मनों को मुंह की खानी पड़ी थी। जिला भाजपा प्रधान डीएस ठाकुर ने भी वीर सैनिकों की शहादत को सलाम किया। इस मौके पर जिला भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जसबीर नागपाल व महामंत्री जय सिंह सहित काफी तादाद में भाजपाई मौजूद रहे।


उधर, भरमौर भाजपा मंडल ने भी मुख्यालय में मंडल स्तर पर विजय दिवस के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सैनिक प्रताप चंद ने की। पूर्व सैनिक प्रताप चंद व मंडलाध्यक्ष सत्यव्रत शर्मा ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की विधिवत तरीके से शुरुआत की। कार्यक्रम के दौरान कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों का अभिवादन भी किया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!