Edited By Updated: 04 Feb, 2016 03:44 PM
हिमाचल प्रदेश में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक भूकंप के झटके सबसे ज्यादा चंबा में ही महसूस किए गए।
चंबा: हिमाचल प्रदेश में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक भूकंप के झटके सबसे ज्यादा चंबा में ही महसूस किए गए। ये झटके 7 से 8 सेकेंड तक महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 12:40 और 12:42 मिनट पर 2 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल किसी तरह के जान व माल का नुकसान नहीं हुआ है। वहीं रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार भूकंप का केंद्र चंबा रीजन के आसपास जमीन से करीब 10 किलोमीटर की गहराई पर था। इस दौरान लोगों में दहशत का माहौल बन गया। कई दफ्तरों के कर्मचारी भी सड़कों पर आ गए। प्रदेश के अन्य इलाकों में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं।