Edited By Updated: 18 Jul, 2016 02:33 PM
हिमाचल में अपनी गायकी का लोहा मनवा चुके बिलासपुर के 14 साल के मास्टर प्रिंस कपिल अब आस्था चैनल पर नजर आएंगे।
बिलासपुर: हिमाचल में अपनी गायकी का लोहा मनवा चुके बिलासपुर के 14 साल के मास्टर प्रिंस कपिल अब आस्था चैनल पर नजर आएंगे।
बता दें कि प्रिंस ने भजन रत्न प्रतियोगिता के दो राउंड पार कर ग्रीन कार्ड हासिल किया है। उनकी अगली प्रस्तुति हरिद्वार में होगी। इसमें बाबा रामदेव संगीत में योग के गुर सिखाएंगे। पतंजलि और अथ एंटरटेनमेंट की प्रतियोगिता का प्रसारण धार्मिक चैनल आस्था पर होगा। 9वीं कक्षा के छात्र प्रिंस ने चंडीगढ़ में प्रतियोगिता का ऑडिशन दिया। उनकी प्रतिभा को देखते हुए निर्णायक मंडल ने उन्हें हरिद्वार के लिए हरी झंडी दे दी है। बताया जा रहा है कि इससे पहले प्रिंस 'आपकी आवाज ही आपकी पहचान' प्रतियोगिता में भी पहले स्थान पर रहे हैं। प्रिंस चैनल 9 पर प्रसारित होने वाले हिमाचल गौरव प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।
इसका फाइनल राऊंड अगस्त में होगा। प्रिंस की ओर से गाए गए भजन का प्रसारण दूरदर्शन शिमला में हो चुका है। उनके पिता सुभाष ने बताया कि प्रिंस 5वीं कक्षा से ही गायन में रुचि रखने लगे थे। इस पर उन्होंने प्रिंस को विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी करवाना शुरू किया। रोजाना 4 से 5 घंटे रियाज करते हैं। वह राज्य और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मंचों पर प्रतिभा दिखा चुके हैं।