अपात्र लोगों को बी.पी.एल. सूची से किया जाए बाहर

Edited By kirti, Updated: 04 May, 2018 05:17 PM

bpl to ineligible people out of the list

नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ने वाली ग्राम पंचायत घ्याल के कुछ लोगों ने भारतीय किसान संघ सदर के अध्यक्ष अमरजीत शर्मा की अगुवाई में ए.डी.एम. बिलासपुर को एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में घ्याल निवासी अंजना कुमारी, लक्ष्मी देवी, शीला शर्मा व कलापति ने...

बिलासपुर : नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ने वाली ग्राम पंचायत घ्याल के कुछ लोगों ने भारतीय किसान संघ सदर के अध्यक्ष अमरजीत शर्मा की अगुवाई में ए.डी.एम. बिलासपुर को एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में घ्याल निवासी अंजना कुमारी, लक्ष्मी देवी, शीला शर्मा व कलापति ने कहा है कि गत 27 अप्रैल को पंचायत में आम सभा का आयोजन किया गया लेकिन इस आम सभा की जानकारी ग्रामीणों को नहीं दी गई।

पात्र लोगों को बी.पी.एल. से बाहर कर दिया
उन्होंने कहा है कि कथित तौर पर चहेतों को लाभान्वित करने के लिए ही लोगों को इसकी जानकारी नहीं दी गई। ज्ञापन में कहा गया है कि इस आम सभा में पात्र लोगों को बी.पी.एल. से बाहर कर दिया तथा चहेतों को शामिल कर दिया गया। उन्होंने कहा कि बी.पी.एल. की सूची में ऐसे लोगों को शामिल किया गया है जिनके पास पक्के मकान, चौपहिया वाहन और काफी जमीन जायदाद है। उन्होंने कहा है कि जिन लोगों को बी.पी.एल. की सूची से बाहर किया गया है उनमें अधिकांश लोग गरीब हैं तथा कुछेक तो विधवाएं भी हैं। 

प्रशासन ने गरीबों से 15 दिन में न्याय न किया
उन्होंने जिला प्रशासन से गत 27 अप्रैल को आम सभा में किए गए बी.पी.एल. चयन की निष्पक्ष जांच करवाकर पात्र लोगों को इसमें शामिल करने की मांग की है। वहीं भारतीय किसान संघ के प्रधान अमरजीत शर्मा ने कहा है कि यदि जिला प्रशासन ने गरीबों से 15 दिन में न्याय न किया तो संघ लोगों के साथ मिलकर डी.सी. कार्यालय बिलासपुर का घेराव करने पर मजबूर होगा। वहीं, ए.डी.एम. बिलासपुर विनय कुमार ने कहा कि मामले की छानबीन करने के आदेश बी.डी.ओ. सदर को दिए गए हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!