Edited By Updated: 18 Sep, 2016 04:17 PM
जल्द ही ऊना के लोगों के मोबाइल्स पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की रिंगटोन सुनने को मिलेगी।
ऊना (अमित शर्मा): जल्द ही ऊना के लोगों के मोबाइल्स पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की रिंगटोन सुनने को मिलेगी। बताया जा रहा है कि देश के सबसे कम लिंगानुपात वाले सौ जिलो में नाम आने के बाद बेशक जिला प्रशासन की मेहनत काफी हद तक रंग लाई है। जिला प्रशासन अब भी इस अभियान को गति देने में जुटा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक यह जानकारी डी.सी. विकास लाबरू ने पत्रकारवार्ता को सम्बोधित करते हुए दी। लाबरू ने बताया कि जिला प्रशासन जल्द ही जिला के विभिन्न स्थानों पर होर्डिंग्स लगाने जा रहा है, जिसमें उच्च स्थान हासिल करने वाली जिला की बेटियों की फोटो लगाई जाएगी ताकि लोगो को इस मुहीम के साथ जोड़ा जा सके।